मलेशिया के ऊपर व्यापारिक कार्यवाही कर सकता है भारत
भारत में 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 हटाकर उसे विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने उठाने के कई प्रयास किए। मगर दुनिया के किसी भी देश ने पाकिस्तान के इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया। मगर मलेशिया और तुर्की दो ऐसे देश थे। जिन्होंने जम्मू कश्मीर पर भारत के कदम को गलत बताया।
संयुक्त राष्ट्र सभा की आम बैठक में मलेशिया ने सबके सामने भारत की कार्रवाई को गलत बताते हुए पाकिस्तान का समर्थन किया था। जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी और जम्मू कश्मीर के मुद्दे को भारत का मामला बताया था। अब भारत जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देने के कारण मलेशिया पर व्यापारिक कार्यवाही करने की तैयारी कर चुका है।
व्यापारिक कार्यवाही कर आयात पर प्रतिबंध लगा सकता है भारत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत मलेशिया से आया पाम आयल पर प्रतिबंध लगा सकता है। इसके अलावा वह मलेशिया से आयात करने वाले अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगा सकता है। भारत अपने खाद्य तेल का दो तिहाई हिस्सा पाम आयल से पूरा करता है। इसकी खरीदारी वह इंडोनेशिया और मलेशिया से करता है। वर्ष भर में कुल 90 लाख टन पाम आयल भारत खरीदता है। इसके अलावा वह अर्जेंटीना और यूक्रेन से भी कुछ पाम आयल खरीदता है। मगर अब भारत सरकार इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा सकती है। 2019 में भारत ने लगभग मलेशिया से 39 लाख टन पाम आयल की खरीदारी की।
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने किया इनकार
मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत से उन्हें अब तक इस तरह के व्यापारिक कार्यवाही की कोई भी सूचना नहीं प्राप्त हुई है। हालांकि प्रतिबंध की खबरों के बाद पिछले 5 दिनों में मलेशिया में पाम आयल के दाम गिर गए हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



