हैदराबाद केस के आरोपियों को मिली उनकी हैवानियत की सजा
हैदराबाद केस के आरोपियों को उनकी हैवानियत की सजा मिल चुकी है। तेलंगाना पुलिस के द्वारा चारों आरोपियों का मौके पर एनकाउंटर कर दिया गया। आईपीएस वीसी सज्जनार के द्वारा हैदराबाद केस के आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया। आज सुबह 7:00 बजे एनकाउंटर के बाद से देश में खुशी का माहौल है। हैदराबाद के स्थानीय लोगों ने खाकी वर्दी द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य पर उनपर पुष्प वर्षा कर के जयकारे भी लगाए। पुलिस के द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरे देश में खुशी का माहौल है। ऐसे में पीड़ित परिवार के लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। मृतक डॉ प्रियंका रेड्डी के अंकल ने कहा कि पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम से हम सभी खुश तो नहीं लेकिन हां हमें भीतर से संतुष्टि अवश्य हो गई है।

हम खुश इसलिए नहीं है क्योंकि हमारी बच्ची तो वापस नहीं आ जाएगी परंतु हां उसके हत्यारों को उनके करतूत की सजा अवश्य मिल गई। एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद पीड़ित के पिता ने कहा, “हमारी बच्ची को मरे हुए 10 दिन हो गए। तेलंगाना सरकार, पुलिस और जो लोग मेरे साथ खड़ेथे, उन्हें बधाई। मुझे लगता है कि पुलिस ने काफी अच्छा काम किया। अगर अपराधी भाग जाते, तो सवाल उठता कि पुलिस ने उन्हें कैसे भागने दिया। उन्हें दोबारा पकड़ना भी मुश्किल होता। अगर उन्हें दोबारा पकड़ भी लिया जाता, तो आगे सजा देने की कार्रवाई में काफी समय लग जाता।”वहीं, पीड़िता की बहन ने कहा कि आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। मैं इससे काफी खुश हूं। यह एक उदाहरण होगा, उम्मीद है आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं पुलिस और तेलंगाना सरकार को शुक्रिया कहना चाहती हूं।
जरूर देखें – महिला को दी पति को कंधे पर उठाकर घूमने की सजा, वीडियो वायरल
आपको बता दें कि क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए मौके पर पुलिस ले गई थी। जांच के दौरान भागने की कोशिश में अपराधी गोलियों के शिकार हो गए। शिवा, नवीन, आरिफ और केशवुलू पुलिस रिमांड पर थे। देशभर में आक्रोश के साथ ही फांसी की मांग उठ रही थी।

