हैदराबाद एनकाउंटर के बाद देश के हर क्षेत्र से आयी तमाम प्रतिक्रियाएं
सुबह हैदराबाद एनकाउंटर के बाद से ही देश के हर क्षेत्र से एक के बाद एक तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस पर्टिकुलर एनकाउंटर के विषय में उन्हें खास जानकारी नहीं है। लेकिन सैद्धांतिक रूप से वह किसी भी एनकाउंटर के खिलाफ हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि ऐसी क्या स्थिति उत्पन्न हो गई कि पुलिस को उन चारों आरोपियों पर गोलियां चलानी पड़ी। वहीं हैदराबाद एनकाउंटर के बाद तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि हैदराबाद में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस घटना के बाद तेलंगाना के लोगों का गुस्सा और साथ ही पूरा देश का हर हिस्सा गुस्से में है। सभी जल्दी नतीजे चाहते हैं, मैने कुछ माननीय सांसदों को संसद में लिंचिंग का समर्थन करते हुए सुना। उन्होंने उसे वही मरने की बात कही। निश्चित तौर पर उनका गुस्सा जायज़ है। लेकिन तथ्य यह है कि कानूनी तौर पर इस रास्ते में काफी चीजें हैं। साथ ही उन्होंने निर्भया के केस और अजमल कसाब के केस में हुई देरी का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि यह सारे मसले पेंचीदगी से भरे होते हैं। इसलिए कानूनी प्रक्रिया के साथ जाना अत्यंत आवश्यक है।
जरूर पढ़ें – अब जम्मू कश्मीर में लागू किए जाएंगे कई कानून और संविधान संशोधन
आरोपी जोलू के पिता ने कहा- नहीं होना चाहिए ऐसे खात्मा
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी जोलू के पिता ने कहा, ‘हो सकता है कि उसने अपराध किया हो, लेकिन उसका ऐसे खात्मा नहीं होना चाहिए। कई लोगों ने रेप और हत्या को अंजाम दिया, लेकिन उनको इस तरह से नहीं मारा गया।’

