हनुमान जी की ऐसे करें पूजा, बनेंगे बिगड़े हुए काम, जानियें उपायInteresting Knowledge mythology News 

हनुमान जी की ऐसे करें पूजा, बनेंगे बिगड़े हुए काम, जानियें उपाय

हम सभी जानते है कि मंगलवार के दिन पूजा-पाठ करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में अगर किसी के बिगड़े हुए काम बनाने हैं तो ये उपाय काम के हैं। क्योंकि हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। वहीं, बात मंगलवार की करें तो ये दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। क्योकि मंगलवार के दिन पूजा-पाठ करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। जो भक्त मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा पाठ करते हैं उनके सभी प्रकार के कष्ट के निवारण हो जाते हैं।

हनुमान जी है बल, विद्या, बुद्धि के दाता

जहां ये तो सभी को पता ही है कि हनुमान जी अपने भक्तों के बिगड़े हुए काम बनाने में देर नहीं करते। हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के दाता हैं। अगर आप अपने अधूरे काम को पूरा करने के लिए कुछ खास उपाय करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन ये काम कर लें।

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

बता दें कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बात-बात पर गुस्सा आता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो मंगलवार के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें। फिर पूरे दिन उपवास करें। मान्यता है कि प्रत्येक मंगलवार को ये उपाय करने से धीरे-धीरे गुस्सा कम होने लगेगा। आपको खुद स्वयं में बदलाव महसूस होंगे और आप जान जाएंगे कि हनुमान जी में कितनी ताकत है।

प्रतिदिन करें पाठ

वहीं, यदि आपका मंगल ग्रह खराब है और आपको अशुभ फल दे रहा है तो आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। अगर आपके पास प्रतिदिन का समय नहीं है तो कर आप हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इससे मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं भय से मुक्ति प्राप्त होती है और मन शांत रहता है। जहां सब कुछ अच्छा लगता है।

भिखारी को कराएं भोजन

कोशिश करें कि मंगलवार के दिन किसी भिखारी को भोजन करवाएं। इसके अलावा कोई बंदर दिखे तो उसे चने, गुड़, केले या मूंगफली खिला सकते हैं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आपके बिगड़े काम भी बनते हैं। जिसका असर आपको खुद दिखाई देगा।

Related posts

Leave a Comment