ये माना जाता है हनुमान जी का निवास स्थान, यहां करी भगवान ने तपस्या, पढ़िये
ये माना जाता है कि भगवान हनुमान जी ये कलियुग के साक्षात देवता हैं। जिनकी पूजा पूरा संसार करता है। जहां उन्हें जागृत देवता भी कहा जाता है। गंधमादन पर्वत, कैलाश पर्वत के उत्तर में स्थित है, जिसे भगवान हनुमान का निवास माना जाता है। इस स्थान पर कई ऋषियों ने बजरंगबली के दर्शन के लिए तपस्या की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हनुमानजी को अमरता का वरदान प्राप्त है। यह पर्वत उनका निवास स्थान है।
हनुमान जी से पहली बार मिले थे भगवान राम
वहीं, किष्किंधा अंजनी पर्वत कर्नाटक के कोप्पल और बेल्लारी जिलों के पास किष्किंधा क्षेत्र में है। माता अंजनी ने इसी पर्वत पर तपस्या की थी। माना जाता है कि भगवान राम पहली बार भक्त हनुमान से यहीं मिले थे। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जहां भी रामायण का पाठ होता है। वहां हनुमान जी किसी न किसी रूप में उपस्थित होते हैं। इसके अलावा लोग करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार मानते थे। आप चाहे तो कैंची धाम भी जा सकते हैं।
खास बात
भगवान राम जी ने कहा है कि कलियुग में जब धर्म का अंत होगा तब हनुमान जी आपके भक्तों के हृदय में विराजेंगे। इसलिए भगवान राम जी की पूजा करने वाले भी हनुमान के भक्त होते हैं।

