वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखें ये मूरत, मानी जाती है शुभ, जानियें कैसे
हम सभी जानते है कि वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व रखता है। क्योंकि वास्तु हमे बताता है कि क्या चीज शुभ है और क्या चीज अशुभ है। वह इसलिए कि आज कल जो भी नए घर बन रहे है वह सभी इऩ्हीं को देखते हुए बन रहे है। जहां इसका महत्व जीवन में बहुत ज्यादा रखता है। तो आज हम जानेगें कि कौन सी मूरत घर में रखना अच्छा माना जाता है।
गाय होती है शुभ
हम सभी जानते है कि गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गाय या गाय और बछड़े की मूर्ति रखने से देवी-देवताओं की कृपा रहती है। सुख-समृद्धि रहती है। जिससे परिवार पर संकट नहीं आता हैं।
मछली को माना जाता है अच्छा
क्या आप ये जानते है कि मछली को भी वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में शुभ माना गया है। यह धनदायक मूर्ति है। घर में पीतल या चांदी की मछली रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती है। धन बढ़ता रहता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। जिससे घर में खुशी का माहौल रहता है।
तोता भी होता है फलदायी
वास्तु शास्त्र में तोता की मूर्ति को भी फलदायी माना गया है। ये एकाग्रता बढ़ाता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाता है। घर में तोते की मूर्ति रखने से खुशहाली रहती है। जिससे सौभाग्य बढ़ता है। वहीं, हंस, कछुआ, हाथी भी घर में रखना शुभ माना जाता है।

