यूपी के कुछ जिलों में बढ़ा ठंड का कहर, यहां होगी तापमान की गिरावट, जानियें
यूपी की बात करें तो यह अभी भी ठंड का कहर जाती है। हालांकि, यूपी के कुछ इलाकों में ठंड से राहत मिली है। जहां पश्चिमी यूपी में पहले की तरह ही गलन और ठिठुरन जारी है। जहां ऐसे में लोगो को सावधानी बरतने की जरूरत है। वही, मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार के दिन से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं लेकिन उससे पहले सर्दी और बढ़ेगी। जिससे सतर्कता बरतने की जरूरत है।
खास बात
जहां ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि कई राज्यों में रविवार को शीतलहर चलने से सर्दी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, यूपी के कई हिस्सों में सोमवार के दिन शीतलहर से राहत मिलने के साथ ही ठंड में भी कमी आने की संभावना जताई है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापतान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘एडब्ल्यूएस’ के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी यूपी में रविवार को न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं हुई।
यहां होगी तापमान की गिरावट
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें उत्तर-पश्चिम के अन्य हिस्सों में खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। वहीं, अभी पूरे भारत में अभी भी ठंड का कहर जारी है। जहां ऐसे में लोगो को सावधान रहने की जरूरत है।

