अप्रैल के महीने में यहां घूमने का बनाएं प्लान, हसीन वादियों का मिलेगा मजा
हम सभी देख रहे है कि गर्मी का मौसम अब रफ्तार पकड़ रहा है। जहां ऐसे में गर्मियों के मौसम में हर कोई इस अप्रैल के महीने में घूमने जाने का प्लान बना रहा है। तो ऐसे में आप भी अगर इस प्लान का हिस्सा है यानी के आपके घर में भी घूमने जाने की तैयारी हो रही है तो फिर आपकों भी देर नहीं करनी चाहिए और इस बार हिमाचल में घूमने की तैयारी कर लेनी चाहिए। क्यों कि अप्रैल में यह जगह आपके लिए अच्ची साबित हो सकती है।
सोसन में हिमालय की सुंदर वादियां
बता दें कि अप्रैल की गर्मी में आपकों भी ठंडी चाहिए तो आपकों हिमाचल के सोसन की हसीन वादियों में जाना चाहिए। यह जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आप पार्वती वैली, खीर गंगा और परली जैसी जगहों पर जा सकते है। आपकों यहां जाकर बहुत ही अच्छा लगेगा। ऐसे में आप यहां का प्लान कर सकते है।
नहान एक सुंदर जगह
वहीं, इसके साथ ही आप चाहे तो यहीं से नहान भी जा सकते है। यहां की ठंडी ठंडी हवाएं आपकों अप्रैल में भी सर्दी का अहसास करा देगी। यहां के पहाड़, झील-झरने आपकों जरूर पसंद आएगे। नहान में आप हब्बान वैली, रेणुका झील, पांवटा साहिब जा सकते है। जो बहुत ही खूबसूरत जगह आपके लिए साबित हो सकती है।

