घर हो या ऑफिस, इस रंग का लगवाएं पत्थर, माना जाता है अच्छा, जानियें क्यों
आज हम बात करने जा रहे है वास्तु शास्त्र के बारे में। जिसमें हम आपको घर के नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में फ्लोर के कलर के बारे में बताने जा रहे है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या ऑफिस, इनके दक्षिण-पश्चिम हिस्से में येलो कलर के स्टोन, यानि पीले रंग के मार्बल का चुनाव करना अच्छा माना जाता है।
प्राप्त कर सकते है शुभ फल
आपको बता दें कि अगर आप पूरे फर्श पर येलो स्टोन न लगवाना चाहें, तो आप इस दिशा के थोड़े से हिस्से में येलो स्टोन, यानी पीले रंग का पत्थर लगाकर भी इस दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से घर या ऑफिस में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। सभी चीजों में स्थिरता बनी रहती है। साथ ही घर में माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
ना करें इन पत्थरों का इस्तेमाल
अगर आपके घर की दिवारों का रंग बहुत गहरा है तो आपको अपने घर के फर्श के लिए व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल या पत्थर का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। वास्तु शास्त्र की माने तो घर में फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और घर की सुख-शांति में भी बाधा आती है। जो एक तरह से अच्छा नहीं होता है।

