ईवीएम फर्जी तस्वीरें वायरलFeatured Article News politics Trending 

ईवीएम को लेकर फर्जी तस्वीरें हो रही हैं वायरल

लोकसभा चुनाव 2019 तो खत्म हो चुका है लेकिन एक बार फिर से ईवीएम पर एक के बाद एक कई निशाने साधे जा रहे हैं पिछले दिन जहां बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से इस बात की खबर आई थी कि ट्रक में लदी हुई ईवीएम और वीवीपैट की मशीनों को भेजा जा रहा है लेकिन बाद में इस बात पर या खुलासा हुआ कि दरअसल इन ईवीएम मशीनों और वीवीपैट को चुनाव में लगे हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए लगाया गया था। और इसी बीच ईवीएम को लेकर फर्जी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

पढ़िए पूरी खबर –

 

 

जी हां, ईवीएम को लेकर फर्जी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, और यह तस्वीरें सबसे ज्यादा टि्वटर और फेसबुक पर देखने को मिल रही हैं। इसमें कई प्रकार की ईवीएम की तस्वीरों को वायरल किया जा रहा है। जिसमें ईवीएम या तो खुले हुए मैदान में रखी गई है या फिर किसी ऐसे साधन के जरिए भेजी जा रही हैं जिस पर किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं है लेकिन इन तस्वीरों का सच क्या है यह सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

 

दरअसल ईवीएम की फर्जी तस्वीरें वायरल हो रही है और जब इन तस्वीरों को एक ट्विटर यूजर के यह कह कर डाला गया कि ईवीएम की यह मशीन कड़ी सुरक्षा में भेजी जा रही है। इस तस्वीर में एक बच्चा ईवीएम की मशीन को लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

 

उसके बाद प्रांजुल शर्मा नाम के एक शख्स ने इस तस्वीर से जुड़ी हुई एक खबर को इस फर्जी तस्वीर के साथ पेस्ट करके ट्विटर पर शेयर करता हुआ इस बात की जानकारी देता है कि यह फेक न्यूज़ है और इसे ईवीएम से जोड़ कर दिखाया जा रहा है। दरअसल हाथ में जो बच्चे ईवीएम की मशीन लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है वह तस्वीर काफी पहले की है और उस दिन बस चालकों ने छुट्टी की हुई थी जिससे कारण 18 मई को ईवीएम को बूथ तक पहुंचाने के लिए बच्चों का सहारा लिया गया था। फिलहाल ईवीएम को लेकर फर्जी तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Related posts

Leave a Comment