सुप्रीम कोर्ट 4 नए न्यायाधीशEducation Featured Article Knowledge News Trending 

सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए न्यायाधीश

देश में आज लाखों ऐसे मामले हैं जो अदालत में काफी लंबे समय से लंबित पड़े हैं और अगर उनके कारण पर ध्यान दिया जाए तो केवल और केवल एक ही मुद्दा सामने आता है जो है हमारी न्यायपालिका में बहुत बड़े स्तर पर न्यायाधीशों की कमी…. पिछले साल सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने मन की बात रखते हुए रो पड़े थे और उन्होंने न्यायालयों में भारी न्यायाधीशों की कमी के कारण होने वाली परेशानियों के बारे में बताया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट को 4 नए न्यायाधीश मिल गए हैं।

राष्ट्रपति ने की नियुक्ति –

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा आज सुप्रीम कोर्ट के लिए 4 न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया है। और इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट को चार नए न्यायाधीश मिल गए हैं। पिछले कई दिनों से इस मामले में कई रिपोर्ट को राष्ट्रपति भवन भेजा जा चुका था जिनमें जजों की नियुक्ति का हवाला दिया गया था।

 

21 विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका

 

विचार-विमर्श और गहन जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर योग्य पाए जाने के पश्चात ही सुप्रीम कोर्ट को चार नए न्यायाधीश मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट को 4 नए न्यायाधीश मिल गए हैं और उनके नाम के बारे में बात करें तो यह न्यायाधीश – बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, झारखंड सीजे अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी एचसी सीजे ए एस बोपन्ना सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के चार नए न्यायाधीश हैं।

 

चौकीदार चोर है, बयान पर राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से मांगेंगे माफ़ी !

न्यायालयों में जजों की संख्या में भारी कमी है यही वजह है कि आज न्यायालय में लाखों ऐसे मामले लंबित है और अगर प्रति न्यायाधीश लंबित मामलों का आंकड़ा निकाला जाए तो यह तकरीबन एक न्यायाधीश पर लाखों की संख्या से अधिक मामले हैं अब इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे देश में न्यायाधीशों की कितनी बड़ी कमी है।

 

एससी-एसटी पदोन्नति आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रखा बरकरार

Related posts

Leave a Comment