विराट कोहली की कीमती चीजें, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप
यूँ तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का हर अंदाज सबसे अलग है। जी हां विराट कोहली जो न केवल दिखने में हैंडसम है, बल्कि काफी महंगी लाइफस्टाइल भी जीते है। बहरहाल आज हम आपको विराट की पांच कीमतों चीजों के बारे में बताना चाहते है। यक़ीनन विराट कोहली की कीमती चीजें और उनकी कीमत से रूबरू होने के बाद आप भी दंग रह जायेंगे।सबसे पहले तो विराट कोहली के पास अपना एक प्राइवेट जेट है। जिसकी कीमत करीब एक सौ पच्चीस करोड़ रूपये है। आपको जान कर हैरानी होगी कि महज एक घंटे के लिए इस जेट का खर्चा करीब दो से तीन लाख रूपये होता है।
लगातार चौथी हार के बाद भी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नाम जुड़ी यह उपलब्धि

विराट कोहली की कीमती चीजें..
इसके इलावा यूँ तो विराट कोहली के पास गुरुग्राम सहित बहुत से घर है। मगर हाल ही में उन्होंने मुंबई के वर्ली में एक शानदार बँगला भी खरीदा है। जिसकी कीमत चौंतीस करोड़ रूपये है। जी हां शादी के बाद विराट और अनुष्का यही रह रहे है। इसके साथ ही विराट कोहली के पास कई महंगी महंगी गाड़ियां भी है। जिनकी कीमत करोड़ो में है। बता दे कि विराट को महंगी घड़ियाँ पहनने का भी काफी शौंक है। यहाँ तक कि वह स्विज़रलैंड की एक वाच कंपनी टिसॉट के ब्रांड एम्बेस्डर भी है। गौरतलब है कि विराट की एक घड़ी की कीमत करीब एक लाख रूपये से ज्यादा ही होती है।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की खूबसूरत गर्लफ्रेंड को देख, उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप
केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही विराट कोहली का पर्स भी बेहद महंगा है। जी हां विराट के पास जो पर्स है उसकी कीमत पचासी हजार रूपये है। इसके इलावा भी विराट के पास और कई सारे महंगे पर्स है। यानि अगर हम विराट कोहली की कीमती चीजें अलग भी रख दे, तब भी विराट कोहली के पास कई गुना ज्यादा संपत्ति है। जिसके बारे में अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है।
क्रिकेटर के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



