आरसीबाCricket Featured Article Sports 

लगातार चौथी हार के बाद भी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नाम जुड़ी यह उपलब्धि

आईपीएल 2019 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान राज्य में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया। यह आरसीबी की लगातार चौथी हार थी। जो आरसीबी हर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती थी। वही आरसीबी को आईपीएल 2019 में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। भले ही टीम लगातार हार का सामना कर रही हो मगर एक बार फिर से आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

विराट कोहली मंगलवार को जैसे ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तानी करने के लिए मैदान में उतरे वह 100 मैचों में कप्तानी करने वाले आईपीएल के तीसरे कप्तान बन गए हैं। इसके पहले गौतम गंभीर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी के नाम या उपलब्धि है।

विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 100 मैचों में कप्तानी की है। जिनमें से उन्हें 44 मैचों में जीत और 51 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे हैं और दो मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है। विराट कोहली की जीत का प्रतिशत 46.87% है। वहीं उसके अलावा विराट कोहली ने आईपीएल में 5000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज की उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने आईपीएल में 4 शतक भी लगाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल के कुछ 162 मैच में कप्तानी की है। जिनमें से उन्हें 92 मैचों में जीत हासिल हुई है। उन्होंने 148 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जबकि बाकी बचे मैचों में पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से कप्तानी की थी। वही गौतम गंभीर ने केकेआर की तरफ से 128 मैचों में कप्तानी की। जिसमें से उन्हें 71 मैचों में जीत हासिल हुई।

Summary
लगातार चौथी हार के बाद भी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नाम जुड़ी यह उपलब्धि
Article Name
लगातार चौथी हार के बाद भी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नाम जुड़ी यह उपलब्धि
Description
विराट कोहली मंगलवार को जैसे ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तानी करने के लिए मैदान में उतरे वह 100 मैचों में कप्तानी करने वाले आईपीएल के तीसरे कप्तान बन गए हैं।
Author
Publisher Name
INDIA ALIVE
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment