कहां जा रही है ट्रक में लदी ईवीएम
लोकसभा चुनाव 2019 कब खत्म हो चुका है और आने वाली 23 मई को परिणाम भी घोषित हो जाएंगे लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म से लेकर यूट्यूब और फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी ऐसी कई तस्वीरें और ट्वीट वायरल हो रहे हैं जिसमे ट्रक में लदी ईवीएम की तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है। ऐसी तस्वीरों के खजाने सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिलेंगे तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या वाक्या हुआ है जिसकी वजह से यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
कई जगह वीडियो भी हो रहे हैं वायरल –

सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रक में लदी ईवीएम की तस्वीरों के साथ साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें खुली जीप और खुले ट्रक में ईवीएम को ऐसे भेजा जा रहा है जैसे इसमें कोई बड़ी हेरफेर की जा रही हो। लेकिन जब इस बारे में प्रशासन से बात की गई और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई तो कुछ अलग ही जवाब सुनने को मिला जिसने कई लोगों को राहत की सांस दिलाई।
आज चुनाव आयोग से मिलेंगे 21 विपक्षी नेता ईवीएम होगी वजह
चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने के बाद हमें पता चले कि ट्रक में लदी ईवीएम को किसी ऐसे स्थान पर भेजा जा रहा है जहां पर उनको सुरक्षित रखा जा सके। चुनाव आयोग ने इस बात का भरोसा दिलाया कि ट्रक में लगी ईवीएम का प्रयोग या तो पहली बार चुनाव में लगे हुए कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए किया गया था या फिर इसमें बहुत सारी ऐसी ईवीएम मशीनें हैं जिनका प्रयोग चुनाव में इस बार हुआ ही नहीं है।
सुर्खियों में फिर आ सकती है ईवीएम , दस विपक्षी नेता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के कई जिलों में ऐसी ट्रक और जीप को कई राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा रुकवाया गया, हालांकि ट्रक में लदी ईवीएम के साथ साथ एक वरिष्ठ अधिकारी अवश्य मौजूद था जिसने कार्यकर्ताओं को इस बात का भरोसा दिलाया कि इन ईवीएम मशीन का प्रयोग इस बार चुनाव में नहीं किया गया था या फिर इनका प्रयोग अगर किया भी गया है तो वह केवल चुनाव में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए किया गया था।
21 विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

