Breaking News 

ED ने आतंकी समूहों, अलगाववादियों और सईद के खिलाफ पीएमएलए का मामला दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय ने कश्मीर में चल रहे आतंकवादी समूहों और अलगाववादियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है ताकि अलगाववादियों को घाटी में विध्वंसक गतिविधियां चलाने के लिए कथित वित्त पोषण की जांच की जा सके. पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद पर भी मामला दर्ज हुआ है.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने एनआईए की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है

एनआईए ने मई में कुछ आरोपियों के खिलाफ अवैध गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था और इसके कुछ दिनों बाद कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर छापेमारी की थी.

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ‘अपराध के कार्यकलापों’ की जांच करेगा और आरोप लगाया कि इस मामले में लोगों और उनके सहयोगियों की तरफ से आतंकी वित्त पोषण के मामले सामने आए हैं

Related posts

Leave a Comment