चुन-चुन कर खत्म किए जा रहे अजब-गजब कानून
जरा सोचिए कि अगर पतंग उड़ा रहे हों और इस दौरान पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई की बात करे कि आपके पास इसके लिए लाइसेंस नहीं है या फिर सड़क पर 10 रुपये मिले और उसे अथॉरिटी में जमा कराने की बाध्यता हो तो आपको हैरानी होगी कि ये कैसा कानून है।
लेकिन यह असलियत है कि आजादी के 6 दशक बाद भी इस तरह के कानून अस्तित्व में बने हुए थे जबकि मौजूदा दौर में ये अपना औचित्य खो चुके हैं। ऐसे तमाम कानूनों को सरकार एक-एक कर खत्म कर रही है। केंद्र सरकार ने पुराने पड़े 1200 कानून खत्म किए हैं, 1824 और खत्म किए जाएंगे।

