एनकाउंटरBreaking News Featured Article News politics 

प्रयागराज पुलिस के एनकाउंटर पर उठे सवाल, जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर लगातार शातिर अपराधियों के एनकाउंटर हो रहे हैं। प्रदेश में जगह-जगह पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में बदमाशों को मार गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बदमाशों की इस तरह सफाई अभियान को लेकर पूरे देश में उनकी तारीफ की जा रही है। मगर अब पुलिस द्वारा किए जा रहे बदमाशों के एनकाउंटर पर सवाल भी खड़े होने लगे हैं। दरअसल यह सवाल प्रयागराज पुलिस के 1 एनकाउंटर के दौरान खड़ा हुआ। जब एनकाउंटर के बाद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के दौरान एनकाउंटर की एक फोटो जारी की। जिसके बाद कथित बदमाश के घरवालों के साथ साथ कई लोगों ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद अब इस एनकाउंटर के जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 यह था पूरा मामला

दरअसल प्रयागराज पुलिस के मुताबिक प्रयागराज से 45 किलोमीटर दूर मऊआइमा में इस्तियाक नामक अपराधी के छुपी होने की खबर मिली। जब पुलिस ने उसे गिरा तो उसने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे एक गोली इश्तियाक के पैर में लगी। प्रेस विज्ञप्ति के दौरान पुलिस ने एक तमंचे के साथ साथ एक गोली बरामद होने की भी बात कही है। वहीं उसने एक फोटो भी जारी की है। इस्तियाक पहले भी दो मामलों में जेल जा चुका है। प्रेस विज्ञप्ति के दौरान जो फोटो पुलिस ने जारी की है वही फोटो और सवालों के घेरे में आ गई है। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने जबरदस्ती इस्तियाक को घर से निकाल कर आंख में पट्टी बांधकर गोली मारी है।

इस कारण उठ रहे हैं सवाल

दरअसल पुलिस ने जो फोटो जारी की है उसमें जब अपराधी को गोली लगी तो उस समय पुलिस ने उसके पैर पर खून बहने से रोकने के लिए कपड़ा बांधा। मगर उस समय भी तमंचा उसके हाथ में ही था। यह वही तमंचा था जिससे उसने पुलिस पर फायर किया था। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि तमंचे में कहीं भी ट्रिगर नजर ही नहीं आ रहा है।

Summary
प्रयागराज पुलिस के एनकाउंटर पर उठे सवाल, जांच के आदेश
Article Name
प्रयागराज पुलिस के एनकाउंटर पर उठे सवाल, जांच के आदेश
Description
प्रयागराज पुलिस द्वारा मऊआइमा के एक अपराधी इस्तियाक का एनकाउंटर किया जाना अब सवालों के घेरे में आ गया है। जिसके कारण जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment