सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम, वरना आपकी किस्मत पर पड़ सकता है प्रभाव, जानियेंNews 

सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम, वरना आपकी किस्मत पर पड़ सकता है प्रभाव, जानियें

ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के देखा जाए तो इनमें कई ऐसे काम बताए गए हैं जो व्यक्ति के जीवन पर असर डालते हुए भाग्य को तय करते हैं। जो एक तरह से जीवन की महत्वपूर्ण चीजों में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि पुराणों में बताया गया हैं कि आपके द्वारा किए गए हर काम का प्रभाव आपकी किस्मत पर पड़ता हैं। आपने अपने बड़ों को कहते हुए सुना होगा कि यह काम इस समय नहीं करना चाहिए। जहां वह एकदम ठीक कहते है। वहीं, ऐसे ही कुछ काम हैं जो सूर्यास्त के बाद नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि इन्हें करने से सेहत व धन संबंधी समस्याएं आने लगती हैं। तो आइये जानते हैं सूर्यास्त के बाद नहीं किए जाने वाले उन कामों के बारे में।

इस आदत को बदलें

एक बात का ध्यान रखें कि अगर आप शाम के समय सो जाते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। क्योंकि ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में सूर्यास्त के बाद सोना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से पैसों की किल्लत होने के साथ सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु अनुसार, शाम के समय भगवान जी की पूजा-अर्चना करना शुभ होता है। जिससे घर में खुशिहाली आती है।

रखें इसका विशेष ध्यान

हालांकि, हिंदू धर्म में तुलसी पौधे का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि तुलसी जी को जल चढ़ाने व पूजा करने से घर में सुख-समद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। मगर सूर्यास्त के बाद तुलसी पौधे को पानी देने व इसे छुने से बचना चाहिए। जो यह नहीं करना चाहिए

कदापि ना करें ये काम

आपको बता दें कि सूर्यास्त के बाद बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके कारण धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ जीवन से जुड़ी कई परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है।

Related posts

Leave a Comment