अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा को लगाई फटकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यूरोप की यात्रा की जहां पर वह इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ से मिले। वहां पर भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ना कुछ ऐसी हरकत कर ही दी जिसकी वजह से उन्हें लोगों से बुरा भला सुनना पड़ा। इंग्लैंड में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिलते हुए उन्होंने रॉयल प्रोटोकोल तोड़ते हुए महारानी को छू लिया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप की खूब खिंचाई की गई। वहां से लौटने के बाद डोनाल्ड ने नासा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यह कहना बंद करें कि हम चांद पर जा रहे हैं क्योंकि हम चांद पर तो बहुत पहले ही पहुंच चुके हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने नासा को लगाई फटकार
दर्शन यूरोप की यात्रा से लौटते हुए अपने एयर फोर्स वन से ट्वीट करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा को या कहकर फटकार लगाई कि नासा बार-बार यह कहना बंद करें कि हम चांद पर जा रहे हैं। क्योंकि इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। चांद पर तो हम बहुत पहले ही जा चुके हैं। ऐसे में लोग हमारे 2024 के मिशन के लिए भ्रम की स्थिति में आ जा रहे हैं। हम अपने मिशन के लिए काफी पैसा खर्च कर रहे हैं।
दरअसल बहुत से लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट को समझ ही नहीं पा रहे हैं। जबकि डोनाल्ड ट्रंप का कहने का मतलब यह है कि नासा द्वारा 2024 में जो मंगलयान मिशन किया जा रहा है। उसमें होने वाला चांद का अभियान उसका महज केवल एक हिस्सा है। चांद पर अलग से अभियान अमेरिका बहुत पहले ही कर चुका है। ऐसे में उन्होंने नासा को 2024 के मंगलयान पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। ताकि लोग इसे चांद का अभियान ना समझे और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा ना हो। अमेरिकी उपराष्ट्रपति पेंसर ने अप्रैल 2024 में मंगल अभियान की घोषणा की है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



