राहुल गांधीBreaking News Featured Article politics 

वायनाड में एक बार फिर से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला

अमेठी से भले ही राहुल गांधी चुनाव हार गए हो मगर उन्होंने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव हारने का कारण उनका अमेठी के प्रति ध्यान न देने का रहा। इस कारण उन्हें अपनी पैतृक सीट अमेठी से गंवानी पड़ी। कांग्रेस पार्टी को इस बात का अंदाजा पहले से ही हो गया था। इसी कारण उसने राहुल गांधी के लिए केरल की वायनाड लोकसभा सीट एक विकल्प के तौर पर खोज ली थी। राहुल गांधी को वहां से जीत हासिल हुई। अब राहुल गांधी नवनिर्वाचित सांसद होकर इस समय वायनाड में रैलियां कर रहे हैं। अपनी रैली के दूसरे दिन भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखा और उन्होंने कहा कि मोदी का लोकसभा चुनाव नफरत की राजनीति से भरा हुआ था।

मोदी पर बोला तीखा हमला

दरअसल वायनाड के नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी ने वहां पर रूम शो करने के बाद कालपेड़ा में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी का चुनाव प्रचार झूठ घृणा और जहर से भरा हुआ था। जबकि कांग्रेस पार्टी सच्चाई इमानदारी और लगाव के साथ खड़ी रही। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हम लोग राष्ट्रीय स्तर पर झूठ और जहर से लड़ रहे हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इस देश में असहिष्णुता और नफरत को प्रदर्शित करने वाले नेता हैं।

दरअसल राहुल गांधी ने शुक्रवार और शनिवार को वायनाड लोकसभा सीट में रोड शो किया। वहां पर वह अपने कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने वहां पर जिला कलेक्ट्रेट में स्थित सांसद सुविधा केंद्र में जाकर आदिवासियों, किसानों और लोगों की समस्याओं के ज्ञापन लिए तथा उन्हें उन समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिया। वायनाड के लोगों ने राहुल गांधी का जमकर स्वागत किया।

Summary
वायनाड में एक बार फिर से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला
Article Name
वायनाड में एक बार फिर से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला
Description
वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार और शनिवार को राहुल गांधी ने वहां पर रोड शो किया और सांसद सुविधा केंद्र पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment