Breaking News Featured Article Lifestyle 

धनतेरस पर ना खरीदे इन वस्तुओं को, हो सकती है हानि

त्योहारों का आगमन हो चुका है। विशेष तौर पर दीपों से हमारी खुशियों को प्रकाशमान करने वाले त्योहारों की शुरुआत आज धनतेरस पर होती है। हर ओर दीया और रंग- बिरंगी लाइटों से सजावट हो चुकी हैं। वहीं बाजार भी आकर्षक वस्तुओं से भरा हुआ है। सभी लोग त्यौहार को खास और खुशियों से भरपूर बनाने के लिए जोर-शोर से खरीदारी कर रहे हैं। कोई रंग बिरंगी लाइटों की दुकानों पर घर को आकर्षक बनाने की तैयारी में है। तो कोई इस त्यौहार अपने लुक पर ध्यान देते हुए कपड़ों की शॉपिंग करता नजर आ रहा है।

जरूर देखें – अब बाजार में उपलब्ध होंगे कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे

आज धनतेरस पर भी विशेष तौर पर खरीदारी का ही महत्व माना जाता है। माना जाता है कि सोने चांदी के आभूषणों, बर्तनों या किसी नई वस्तु की खरीदारी करने से धन के देवता कुबेर का आगमन होता है। यह त्यौहार धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।

यह तोहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन पूजा करते समय इस मंत्र “यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा” का जप करना शुभ माना जाता है।

 धनतेरस पर ना खरीदे इन वस्तुओं को

इस पर्व पर धातु से बनी वस्तु को खरीदना शुभ माना जाता है जैसे सोना, चांदी, पीतल आदि। परंतु लोहे की धातु से बनी किसी भी वस्तु को आज के दिन नहीं खरीदना  चाहिए। काले रंग की बनी किसी भी वस्तु को खरीदना अशुभ का संकेत है। क्योंकि काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है। आज के दिन खरीदी हुई किसी भी वस्तु की 5 दिन तक पूजा की जाती है तदोपरांत उसका उपयोग किया जाता है।

अतः आज के दिन कोई भी ऐसी वस्तु को खरीदना उचित नहीं है जो घर में नकारात्मकता को लाए। किसी भी नुकीली वस्तु जैसे चाकू, तलवार आदि को खरीदना शुभ माना जाता है। इस पर्व के दिन तेल घर पर ना लाएं जितने भी त्यौहार पर तेल की खरीदारी है उसे पूजा के मुहूर्त के पूर्व ही खरीद लें।

 

Related posts

Leave a Comment