जम्मू कश्मीर के गैंगों का सफाई अभियान जारी
जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदम और और वहां की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि त्राल के राजापुर में हुए एनकाउंटर में गजवत-उल-हिंद के तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद अब इस आतंकी संगठन का खात्मा कर दिया गया है।

साथ ही डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह भी कहा कि आतंकियों और उग्रवादियों के हो रहे खात्मे से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कुछ ना कर पाने की हालत में वह बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही उसी आड़ में घुसपैठियों को भारत में घुसाने की कोशिश कर रहा है। इस तरह पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों को करने में लगा हुआ है।
जरूर देखें आतंकी हमले का खतरा, दिल्ली में जारी हुआ हाई अलर्ट
जम्मू कश्मीर के डीजीपी सिंह का कहना है कि गजवत-उल-हिंद का फिलहाल खात्मा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन आतंकियों को मारा गया है वह कई घटनाओं में शामिल थे। काकापुर में सेना पर अटैक से लेकर पुलवामा की घटनाओं में भी शामिल थे। इनके पास बड़ी मात्रा में असलहा बरामद हुए। साथ ही एके-47 भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद हर ग्रुप के साथ संपर्क में है। पाकिस्तान के इशारे पर जैश-ए-मोहम्मद अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है कि भारत में दहशतगर्दी और भय का माहौल कायम कर सके।
पीओके में सुरक्षा बलों ने किया पत्रकारों पर हमला
पाकिस्तान में आम जनता क्या पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। भारत में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, ऐसा कहने वाले पाकिस्तान को खुद की गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि खुद पाकिस्तान वाले कौन सी जिंदगी जी रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पत्रकार पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। यह वीडियो (POK) का है, जिसमें बताया गया है कि बीते मंगलवार को पीओके में कई पत्रकारों पर सुरक्षा बलों ने हमला किया था।

