दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर हाई अलर्ट
दिवाली के एक दिन पहले दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषित वायु के कारण शनिवार 30 अक्टूबर को प्रदूषण का हाई अलर्ट कर दिया गया है। गुरुवार को टास्क फोर्स की बैठक में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने भी शुक्रवार को इसकी स्वीकृति दे दी। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को पूरी दिल्ली धुंध और कोहरे से भर जाएगी।

धुंध की आशंका दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान की कुछ हिस्सों में जताई जा रही है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने भी स्थानीय निकायों का आदेश जारी कर दिए हैं। इन सिफारिशों के तहत उक्त समयावधि में कई तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की गई है। इसके तहत वहां के स्थानीय निकायों में निर्माण संबंधी कोई भी कार्य नहीं होगा।
प्रतिबंधों के अंतर्गत स्टोन क्रशर, कोयला,चूना, पत्थर आदि शामिल है। साथ ही प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे कोई भी कारक जो वायु प्रदूषण के स्तर को और बनाएंगे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
जरूर देखें – वायु प्रदूषण भारत में ले रहा है हर साल एक लाख बच्चों की जान
प्रदूषण के हाई अलर्ट के बाद अब वहां सीएनजी से चलने वाली औद्योगिक इकाइयों को ही चलाने की अनुमति दी गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सोनीपत और बहादुरगढ़ में कोयले से चलने वाले उद्योगों को बंद कर दिया गया।
प्रदूषण से प्रभावित शहरों में हॉट मिक्स प्लांट सहित स्टोन क्रेशर भी शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कार्य नहीं करेंगे। साथ ही प्रशासन ने अभी निर्देश दिए हैं कि पंजाब और हरियाणा जैसे क्षेत्रों में पराली ना जलाएं क्योंकि इससे प्रदूषण स्थल और बढ़ जाएगा।
दिल्ली में 2 दिन पहले से ही हवा की गति धीमी हो गई थी तथा वायु में प्रदूषण तत्वों का जमाव तेज गति से होने लगा। शुक्रवार को एयर इंडेक्स चेक करने के बाद पता चला कि वह 311 से बढ़कर 315 हो गया है। जिसे पता चलता है कि इस श्रेणी का वायु स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है।

