प्रदूषण नियंत्रण बोर्डBreaking News Featured Article News Security Trending 

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

राजनाथ राजधानी दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि दिवाली के पहले ही दिल्ली की आबोहवा पहले से बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है और यह  एक ऐसा मौसम है जिसमें त्योहार पड़ते हैं । त्यौहारों के पहले ही  जैसे दिल्ली की आबोहवा ख़राब है और त्योहारों के बाद और भी ज्यादा खराब हो सकती है ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्पेशल टास्क फोर्स ने बताया है कि राजधानी में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण बढ़ सकता है ।  ऐसे में आने वाले नंवबर के पहले 10 दिन तक हवा में जहर घूल सकता है । जिसकी वजह से दिल्ली में रहने वाले निवासियों को सुबह की वाकिंग और जॉगिंग से परहेज करना चाहिए ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेष अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हवा की गति पहले से काफी ज्यादा कम है । ऐसे में पंजाब और हरियाणा और उत्तर भारत के राज्यों में पराली जलाया जा रहा है ।  जिसके वजह से दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ सकता है ।
मौसम में धीरे-धीरे ठंडी भी बढ़ती जा रही है।  इसके वजह से सुबह का तापमान बहुत कम होगा और इसका सीधा असर प्रदूषण पर पर पड़ेगा क्योंकि तापमान कम होने के कारण प्रदूषण जल्दी दूर भी नहीं हो पाएगा ।  इसके अलावा त्योहारों का सीजन होने की वजह से यातायात में ट्रैफिक भी काफी जोर-शोर से बढ़ेगा  । जिसके वजह से गाड़ियों से निकलने वाले धुंए वातावरण को प्रदूषित करेंगे ।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों  पर पूरी तरह रोक लगाई गई है परंतु इस आदेश पर पूरी तरीके से इंकार कर दिया गया है । जिसकी वजह से दिवाली के पटाखों का भी पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाएगा और दिल्ली वासियों का सांस लेना दूभर हो सकता है ।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नवंबर तक दिल्ली और एनसीआर में होने वाले सभी प्रकार के निर्माण कार्यक्रम पर रोक लगाने को कहा है ।  इसमें 4 से 10 नवंबर तक कोयला और बायो गैस से चलने वाली सभी इंडस्ट्री को बंद करने का सुझाव भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा केंद्र सरकार को दिया गया है ।

Related posts

Leave a Comment