शिवराज सिंह चौहान पर भड़के कंप्यूटर बाबा
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले जिसके वजह से धीरे-धीरे सियासी पारा चढ़ने लगा है । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्मदा की स्थिति और गाय को लेकर साधु संत का समाज आपस में ही भिड़ गया । प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर साधु-संत लगातार निशाना साधते रहे ।
गौ संवर्धन बोर्ड के प्रमुख स्वामी अखिलेश्वरानंद सरकार के पक्ष में रहे । वह हर पहलू पर मध्यप्रदेश सरकार का बचाव करते हुए दिख रहे थे। मामला को बिगड़ते हुए देख कर अखिलेश्वरानंद ने पूर्व राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा पर ही आरोप लगाए । उन्होंने यह भी संशय व्यक्त किया कि कंप्यूटर बाबा एक बाबा नहीं है । उन्होंने कंप्यूटर बाबा के बाबा होने पर भी सवाल खड़े कर दिए ।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी कार्यक्रम राज्य में खुशहाली और नर्मदा नदी की स्थिति और गौ संवर्धन को लेकर किया जा रहा था । इस कार्यक्रम में और पूर्व राज्य मंत्री अपने राज्य पद से इस्तीफा दे चुके कंप्यूटर बाबा भी उपस्थित थे । कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा नदी की दुर्दशा और बेहाल गायों की हालत पर काफी रोष व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार और केंद्र सरकार ना तो नर्मदा नदी के लिए कुछ कर रही है और ना गायों के लिए कुछ कर रही है । इस मामले को लेकर के उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमला बोला । उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि केवल चुनाव जीतने के लिए ही झूठी घोषणाएं करते हैं ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कंप्यूटर बाबा ने गंभीर आरोप लगाए । इन आरोपों का जवाब अखिलेश्वरानंद ने दिया । अखिलेश्वरानंद इस दौरान कंप्यूटर बाबा के बाबा होने पर ही सवाल उठा दिए । उन्होंने इस सम्मेलन में यह भी बताया कि शिवराज सिंह चौहान के राज में नर्मदा नदी और गायों की हालत में पहले से बेहतर सुधार आया है । इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों मिलकर काम कर रही हैं । अखिलेश्वरानंद ने अपनी बात की पुष्टि करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं । उन्होंने नर्मदा नदी के लिए काफी काम किया है ।

