दानिश अलीpolitics Trending लोकसभा 2019 

बहुजन समाज पार्टी से जुड़े दानिश अली

लोकसभा चुनाव 2019 में सपा बसपा गठबंधन को बहुत बड़ी चुनौती पार करनी है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी से अब एक ऐसे नेता जुड़ चुके हैं जो बहुजन समाज पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इससे बहुजन समाज पार्टी को बड़े स्तर पर फायदा भी होने वाला है।

दानिश अली ने थामा बहुजन समाज पार्टी का दामन  – 

बहुजन समाज पार्टी के साथ जिन्होंने हाथ मिलाया है दरअसल उनका नाम दानिश अली है।  दानिश अली जेडीएस पार्टी के एक बहुत बड़े चेहरे के रूप में देखे जाते थे, लेकिन इस वक्त उन्होंने जेडीएस का साथ लोकसभा चुनाव 2019 से छोड़ने की तैयारी करते हुए बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। दानिश अली जेडीएस यानी कि जनता दल सेक्युलर के महासचिव थे। बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता सतीश मिश्र ने दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करवाई है।
पार्टी ज्वाइन करते ही अली ने बयान दिया है कि ” जब मैं जेडीएस में भी था तो मैंने कभी किसी चीज के लिए नहीं कहा। जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा जी ही यह निर्णय लेते थे कि मुझे क्‍या काम करना है। मैं एचडी देवेगौड़ा जी की शुभकामनाएं और अनुमति लेकर ही यहां आया हूं। बहन जी (मायावती) मुझे जो भी जिम्‍मेदारी सौंपेंगी, उसे मैं निभाऊंगा।”
गौरतलब है कि दानिश जेडीएस के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहे थे और उन्होंने पार्टी को एक नए मुकाम तक भी पहुंचाया है। बहुजन समाज पार्टी में इस बात पर चर्चा चल रही है कि लोकसभा चुनाव 2019 में दानिश अली को यूपी के अमरोहा से बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
बहुजन समाज पार्टी से जुड़े दानिश अली
Article Name
बहुजन समाज पार्टी से जुड़े दानिश अली
Description
बहुजन समाज पार्टी के साथ जिन्होंने हाथ मिलाया है दरअसल उनका नाम दानिश अली है।  दानिश अली जेडीएस पार्टी के एक बहुत बड़े चेहरे के रूप में देखे जाते थे|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment