यह उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बने मोहम्मद शमी
विश्व कप में अपने आठवें मैच में बांग्लादेश को हराने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अब विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम में बांग्लादेश को 28 रनों से हराया। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 104 रन बनाए। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट और भारत के यार्कर स्पेशलिस्ट माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। वहीं पिछले मैच में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मैच में 1 विकेट हासिल हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेने के साथ ही मोहम्मद शमी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शमी अहमद यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बने।
मोहम्मद शमी ने बनाया यह रिकॉर्ड
दरअसल मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 69 रन देकर 5 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में अपना पहला 5 विकेट हॉल पूरा किया। विश्वकप के लगातार तीन मैचों में 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले टीम इंडिया के पहले गेंदबाज मोहम्मद शमी बन गए हैं। इसके पहले खेले गए अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने चार चार विकेट लिए थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में हैट्रिक बनाई थी। 2019 के विश्वकप में यह उनका पहला मैच था। उसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके थे। इस तरह मोहम्मद शमी ने अब तक विश्व कप 2019 में खेले गए चार मैचों में कुल 14 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
लय में है भारतीय गेंदबाज
विश्व कप के लगभग सभी मैचों में यह देखने को मिला है कि हमारे गेंदबाजों ने कुल मिलाकर मिलाजुला प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का दारोमदार अपने कंधों पर लिए हुए हैं। शमी अहमद पहले मैच से ही लगातार विकेट पर विकेट चटका रहे हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की बात करें तो जसप्रीत बुमराह यार्कर फेंक कर बल्लेबाज को गुमराह कर देते हैं तो वहीं भुवनेश्वर कुमार भी लगातार विकेट ले रहे हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



