अमरूद के पत्तो का करे सेवन, सेहत के लिए होती है फायदेमंद, पढ़ियेhealth Lifestyle 

अमरूद के पत्तो का करे सेवन, सेहत के लिए होती है फायदेमंद, पढ़िये

अमरूद एक ऐसा फल है जिसे शायद ही कोई ऐसा हो जिसे खाना पसंद न हो। खाने में ये जितने स्वादिष्ट और मीठे होते हैं उतने ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं। अमरूद में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-ए और आयरन पाया जाता है। खासकर जब बात आती है सर्दियों के दिनों की तो अमरूद के सेवन से आपके सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आपको शायद यह जानकार हैरानी हो कि यह फल जितना फायदेमंद होता है हमारे सेहत के लिए उतने ही इसके पत्ते भी फायदेमंद होते हैं।

डाइजेशन को बनाता है बेहतर

अगर आपको डाइजेशन या फिर एसिडिटी जैसी कोई समस्या है तो ऐसे में अमरूद के पत्तों को चबाने से आपको फायदा मिल सकता है. पत्तों को चबाने से कॉन्स्टिपेशन का खतरा कम होता है, केवल यहीं नहीं, यह आपको डायरिया की समस्या से भी बचाकर रखता है। जब आप अमरूद के पत्तों को चबाते हैं तो ऐसे में आपके पेट में फंसा हुआ गैस भी बाहर निकल जाता है।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट

अमरूद के पत्ते या फिर अमरूद के पत्तों की चाय एक नेचुरल इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. यह ब्रोंकाइटिस, दांत दर्द, एलर्जी, घाव, गले की खराश और कमजोर दृष्टि आदि के इलाज में मदद कर सकता है। जब आप अमरूद के पत्तों को चबाते हैं तो ऐसे में यह आपके शरीर से हानिकारक सेल्स और वायरस को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

अमरूद के पत्ते आपके ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करके रखने में मदद करते हैं। ऐसा होने की वजह से आपको भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने की समस्या से बचे हुए रहते हैं। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अमरूद के पत्तों की चाय जरूर पीनी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment