वेडिंग लुक(Manoj Tiwari Wedding Look)Entertainment Featured Article Lifestyle News 

Manoj Tiwari Wedding Look: 55 साल की उम्र में फिर दूल्हा बने भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, पत्नी सुरभि का ब्राइडल लुक भी वायरल

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर अपने वेडिंग लुक को लेकर चर्चा में हैं। 55 साल की उम्र में अभिनेता दूल्हे के अंदाज में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी सुरभि लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सजी दिखाई दीं। दोनों का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पैपराजी के सामने कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर दूल्हा-दुल्हन की तरह पोज दिए। इसके बाद से ही फैंस उनके लुक और केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

क्यों फिर दूल्हा बने मनोज तिवारी?

दरअसल, मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि का यह वेडिंग लुक रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी पंगा’ के अपकमिंग शादी स्पेशल एपिसोड के लिए है। इस एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को दूल्हा-दुल्हन का लुक रिक्रिएट करना है। इसी कड़ी में मनोज तिवारी और सुरभि भी शादी के जोड़े में नजर आए।

वायरल वीडियो में मनोज तिवारी अपने लुक को लेकर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘आज मेरी शादी है।’ उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

मनोज तिवारी और सुरभि का वेडिंग लुक

शादी स्पेशल एपिसोड के लिए मनोज तिवारी ने ब्राउन रंग का कुर्ता और धोती पहनी। इसके साथ उन्होंने क्रीम कलर की पगड़ी पहनी, जिसमें वह पारंपरिक दूल्हे के अंदाज में नजर आए। वहीं उनकी पत्नी सुरभि ने लाल रंग की साड़ी के साथ ब्राइडल मेकअप किया। दोनों का पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

कब हुई थी मनोज तिवारी और सुरभि की शादी?

मनोज तिवारी की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रानी तिवारी से विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अभिनेता ने साल 2020 में सुरभि के साथ सात फेरे लिए। अब दोनों रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी पंगा’ में साथ नजर आ रहे हैं। शो में उनकी जोड़ी और शानदार बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

फिलहाल मनोज तिवारी और सुरभि का वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

Leave a Comment