कामनवेल्थ गेम्स 2022- पुरूष वेटलिफ्टर अचिंता शुली ने जीता फाइनल में गोल्ड मेडल
इससे पहले ये दिला चुके है मेडल
बढ़ा दिया 3 किलोग्राम वजन
दरअसल, अचिंता ने स्नैच राउंड के पहले ही प्रयास में 137 किलो भार को उठाने का प्रयास किया और इसमें वह सफल हो सके। वहीं, उन्होंने स्नैच राउंड के दूसरे प्रयास में 140 किलोग्राम भार को सफलतापूर्वक उठा कर जीत हासिल की। तो वहीं, तीसरे प्रयास में उन्होंने 3 किलोग्राम वजन और बढ़ा दिया और 143 किलो वजह उठाने में सफल रहे। जहां स्नैच राउंड में गेम्स में नए रिकार्ड के साथ अचिंता पहले स्थान पर काबिज रहे।
खास बात
स्नैच राउंड में सभी प्रतियोगियों में पहले स्थान पर रहने के बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने पहले प्रयास में 166 किलो का वजन पूरे आत्मविश्वास के साथ उठा लिया। वहीं, दूसरे प्रयास में अचिंता ने 170 किलो का वजन उठाने की कोशिश की लेकिन इसमें उनके हाथ असफलता लगी। वहीं, तीसरे प्रयास में एक बार फिर से उन्होंने 170 किलो का वजन सफलता पूर्वक उठा लिया और गोल्ड मेडल जीत लिया।
इससे पहले जीता था गोल्ड मेडल
आपको बता दें कि अचिंता शुली ने इससे पहले कामनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में साल 2019 में भारत के खाते में गोल्ड मेडल लाए थे। जबकि साल 2021 में इसी इवेंट में उन्होंने फिर से देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, इससे पहले उन्होंने जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 2021 में ही 73 किलो भारवर्ग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था।

