ब्रहामपुत्र मेल से टकराया बैल, घंटो तक ठप रहा रेलवे यातायात, पढ़िये खबरFeatured Article News 

ब्रह्मपुत्र मेल से टकराया बैल, घंटो तक ठप रहा रेलवे यातायात, पढ़िये खबर

भारतीय रेल की गा़ड़ी संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल से शनिवार के दिन एक बैल टकरा गया। जिसके बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रेन लाइन पर ओवरहेड उपकरण (ओएचई) टूटने से तमाम गाड़िया घंटो तक खड़ी रही। जिस कराण रेल ब्रह्मपुत्र मेल के साथ यातायात करीब 10 घंटे तक रूका रहा।

इस समय हुई घटना

आपको बता दें कि ट्रेन ने जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास उस समय टक्कर मारी जब वह गाड़ी डिब्रूगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही थी।  वही, भरवारी स्टेशन के अधीक्षक डीएन यादव के अनुसार, रात करीब 8.50 बजे घटना के बाद सभी ट्रेन अपलाइन को जहां का तहां रोक दिया गया। बता दें कि शनिवार के दिन रात जब रेलवे की एक टीम ने प्रयागराज से घटना की ओर जाने वाली लाइन को ठीक किया। फिर उसके करीब दस घंटे बाद रेल सेवा बहाल हो पाई।

रोक दिया गया इन गाड़ी को

दरअसल, यह घटना घटना भरवारी रेलवे स्टेशन से करीब 2 किमी पहले हुई। जिसके बाद इंजन चालक किसी तरह ट्रेन को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ले आय। लिच्छवि एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया।

अधीक्षक डीेएन यादव ने कही ये बात

जहां लाइन की मरम्मत रेलवे के विद्युत विभाग की टीम ने की थी। जो प्रयागराज से बिजली वैगन लेकर वहां पहुंची थी। वहीं, अधीक्षक डीएन यादव ने कहा कि ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन में भी कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है।

खास बा़त

बता दें कि यह घटना होने के बाद पीछे लगी तमाम गाड़िया अपने समय से करीब 10 घंटे लेट हो गई। जिस कारण कई यात्रियों ने तो अपने टिकट को भी कैंसिल करा दिए। वहीं, देरी से रेल यातायत शुरू होने के बाद गाड़ियां आगे की ओर भेजी गई।

Related posts

Leave a Comment