दिल्ली की तरफ जाने वाली इस गरीब रथ एक्सप्रेस में मिलेगी कंफर्म सीट, जानियें कैसेKnowledge News Travel 

दिल्ली की तरफ जाने वाली इस गरीब रथ एक्सप्रेस में मिलेगी कंफर्म सीट, जानियें कैसे

जानकारी के लिए बता दें कि रेल यात्रियों के लिए बहुत ही काम की खबर है। क्योंकि रेलवे प्रशासन ने कुछ गाडिय़ों की आरक्षण नियमावली में कुच बदलाव किया है। बता दें कि इसमें शामिल गरीब रथ एक्सप्रेस में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन ( आरएसी ) की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

यात्रियों की है बेहतर पसंद

यह बता दें कि बनारस स्टेशन ( मंडुआडीह स्टेशन ) से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित इस ट्रेन में अब कंफर्म बर्थ ही आवंटित किए जाएंगे। दिल्ली रूट पर अत्याधिक भीड़भाड़ वाले सीजन में गरीब रथ एक्सप्रेस यात्रियों के बीच पसंद की जाती है। जहां यह ट्रेन को सभी यात्री बहुत ज्यादा पसंद करते है। इस ट्रेन में सामान्य डिब्बों के मुकाबले ज्यादा सीटें होती हैं। बोगी में संख्या बढऩे से सफर में यात्री खुद को असहज महसूस करते हैं।

ये है ट्रेन नंबर

दरअसल, बनारस स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित गाड़ी संख्या 22407/08 गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से संबंधित क्षेत्रीय रेलवे को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार बताते है कि देशभर में चलने वाली 54 गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन में इसका असर दिखेगा। गरीबरथ एक्सप्रेस में आरएसी के बदले कंफर्म बर्थ ही आवंटित किए जाएंगे।

 

Summary
दिल्ली की तरफ जाने वाली इस गरीब रथ एक्सप्रेस में मिलेगी कंफर्म सीट, जानियें कैसे
Article Name
दिल्ली की तरफ जाने वाली इस गरीब रथ एक्सप्रेस में मिलेगी कंफर्म सीट, जानियें कैसे
Description
जानकारी के लिए बता दें कि रेल यात्रियों के लिए बहुत ही काम की खबर है। क्योंकि रेलवे प्रशासन ने कुछ गाडिय़ों की आरक्षण नियमावली में कुच बदलाव किया है।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment