Breaking News nature News 

राजधानी में शीतलहर से बढ़ा ठंड का कहर

देशभर में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है इसी बीच राजधानी में लगातार चल रही शीतलहर के कारण पारा 1.5 तक गिर गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड गांव से लेकर शहर में लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर रही है। खासकर कड़ाके की ठंड से दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, फुटपाथ पर रहनेवालों को रात काटना मुश्किल हो गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में लोग सड़कों के किनारे अलाव जलाकर ठंड से निजात पाते देखे गए। आपको बता दें कि सरकारी विद्यालय 2 जनवरी से एवं निजी विद्यालय 6, 12 एवं 14 जनवरी के बाद खुलेंगे। ठंड को देखते हुए कई स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, नगर पर्षद, नगर पंचायत समेत विभिन्न पंचातयों में कंबल बांटने व अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है।

जरूर देखें- विश्व का सबसे ठंडा फल कौन सा है, क्या आप जानते है इस सवाल का जवाब

राजधानी में शीतलहर बढ़ने के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। हवा की गति तेज है और पहाड़ों पर बर्फबारी में वृद्धि हुई है। इसका असर एनसीआर सहित उत्तर भारत के तमाम मैदानी क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है। हवा की गति तेज है और पहाड़ों पर बर्फबारी में वृद्धि हुई है। इसका असर एनसीआर सहित उत्तर भारत के तमाम मैदानी क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है।

हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगण और दिल्ली समेत उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलहर बरकरार रहने की संभावना है। वहीं, बिहार और पश्चिमी मध्यप्रदेश में ‘सीवियर कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की गई है।

यहां तापमान सामान्य से 5-8° सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तरी भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं का प्रभाव बिहार पर पड़ रहा हैं जिससे ठंड का पारा बढ़ गया हैं।

Related posts

Leave a Comment