ElaichiFeatured Article health 

इलायची के जरिये कैसे रहे तनावमुक्त,जाने पूरी खबर

दोस्तों , आज हम आप लोगों के लिए लेकर आये हैं आपकी किचन का एक जरूरी हर्ब, इलायची। जी हाँ इलायची , आज हम बात करेंगे इसके फायदे और इसके ईस्तेमाल के बारे में ।
अक्सर लोग इसका का प्रयोग केवल मुखवास या मसालों में करते हैं, लेकिन इसके अलावा भी इसके कुछ फायदे हैं जो आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद और कीमती हैं

इसका इस्तेमाल भोजन को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ स्वादिष्ट और सुगंधदायक ही नहीं होती। इसके और भी कई भी कई सारे फायदे हैं। मसलन ये आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और एरोमोथेरेपी के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल की इसमें भरपूर मात्रा पाई जाती है।जिससे अम्ल बढ़ने के कारण पेट फूलने जैसी समस्याओं में लाभ होता है।

यदि गले में गला दर्द हो रहा है, तो सुबह उठते समय और रात को सोते समय छोटी इलायची खाएं और हल्का-गर्म पानी पीएं। इससे गले में खराश की समस्या में काफी आराम मिलेगा। जल्दी आराम के लिए इस प्रक्रिया को रोज करे।

इसके नियमित सेवन से आपको सांसो की बदबू से निजात मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद गुण मुँह के अल्सर और संक्रमण से आपको बचाते है। इसलिए अगर आप इलायची को सिर्फ मसाला समझ कर इसका प्रयोग नहीं करते थे तो अब शुरु कर दिजिए।

चाय में इलायची डालकर पीने से इसका स्वाद बढ़ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक फायदा और भी है। बहुत ज्यादा तनावग्रस्त होने पर इलायची वाली चाय या इलायची के सेवन से तनाव की समस्या से निजात मिलता है।

तो देखा आपने, आपकी ही किचन का एक नॉर्मल हर्ब आपकी बॉडी  को कितने सारे हेल्थ बेनिफिट्स  देता है ,
हमें उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी इलायची की जानकारी आपको पसंद आयी होगी |

Related posts

Leave a Comment