महाशिवरात्रि के मौके परFeatured Article mythology Opinion Trending हिन्दी लेख 

महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को भूल कर भी अर्पित न करे यह चीज

यूँ तो शिव जी अपने भक्तो की हर गलती को आसानी से माफ़ कर देते है, मगर यदि शिव जी को खुश करने के लिए उनके भक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखे तो शिव जी अपने भक्तो पर जल्दी कृपा कर देते है। बता दे कि कल महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार है और महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो इससे शिव जी आपसे जल्दी प्रसन्न हो जायेंगे। गौरतलब है कि शिव जी की आराधना या शिव जी का पूजन करते समय ऐसी बहुत सी चीजें है जो आपको उन्हें अर्पित नहीं करनी चाहिए या यूँ कहे कि ये चीजें भूल कर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं।

महाशिवरात्रि के मौके पर

महाशिवरात्रि के मौके पर..

http://शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं और महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी मनोकामना पूरी करे

अब ये तो सब को मालूम है कि भोलेनाथ को भांग और धतूरे का भोग कितना पसंद है। ऐसे में शिवपुराण के अनुसार शिव जी की आराधना करते समय उन पर तुलसी, हल्दी और सिंदूर आदि ये सब चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए। दरअसल ऐसा माना जाता है कि इससे शिव जी क्रोधित हो जाते है। गौरतलब है कि हिन्दू धर्म के अनुसार सिंदूर को विवाहित स्त्रियों का गहना माना जाता है। अब जाहिर सी बात कि अपने पति की लम्बी उम्र के लिए स्त्रियां अपनी मांग में सिंदूर या कुमकुम लगाती है। वही दूसरी तरफ भोलेनाथ विध्वंसक के रूप में जाने जाते है। ऐसे में शिवलिंग पर सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए क्यूकि इससे केवल नुक्सान ही होता है।

बता दे कि शिव जी के इलावा सभी देवी देवताओ की पूजा अर्चना करने के लिए हल्दी को गंध और औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाना काफी घातक सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही तुलसी की पत्तियां भी कभी शिवलिंग पर न चढ़ाएं। जी हां शिव जी के पूजन में या शिव जी को भोग लगाते समय भी तुलसी के पत्तो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इससे बड़ा विनाश हो सकता है। बता दे कि शिव जी को ये सब चीजें न चढ़ाने के पीछे भी कई आध्यात्मिक कारण छिपे हुए है। जिनके बारे में हम आपको जरूर बताएंगे।

फ़िलहाल आप इस बात का ध्यान रखे कि महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर यह चीजें न चढ़ाएं और शिवलिंग पर बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं।

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को भूल कर भी अर्पित न करे यह चीज  India Alive
Article Name
महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को भूल कर भी अर्पित न करे यह चीज India Alive
Description
बता दे कि कल महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार है और महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो इससे शिव जी आपसे जल्दी प्रसन्न हो जायेंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment