गाड़ी की बैटरी बार-बार हो रही है डिस्चार्ज, तो अपनाएं इस टेक्निक को, जानियें कैसे
इस समय ट्रैफिक की बात करें तो सभी जगहों पर लगभग जाम की समस्या रहती है। जहां ऐसे खासकर कार चालक स्वामी कहीं-कहीं पर परेशान हो जाते है। वहीं, इस समय गाड़ी की बात करें तो तमाम कंपनिया नए फीचर्स के साथ-साथ कार को लांच कर रही है। जो एक तरह से नए जेनरेशन के हिसाब से आ रही है। वहीं, बार जाम के कारण गाड़ी को स्टार्ट करना बंद करने से बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है। जिससे कभी भी कोई दिक्कत आ सकती है। आइये जाने इसके बारे में।
इन चीजों की पड़ती है जरूरत
अगर बीच सफर में कार रुक जाए तो हो सकता है कि कार की बैटरी डिस्चार्ज हो जाए। जिसके बाद कार की बैटरी को फिर से चार्ज करने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है। इनमें खासकर जम्पर केबल, चार्ज बैटरी वाली दूसरी कार और सुरक्षा के लिए रबर के दस्ताने शामिल होती है।
ना लीक हो एसिड
सबसे पहले ऊपर बताई गई तीनों चीजों को एक साथ रखने के बाद पहले ग्लव्स पहन लें। उसके बाद सबसे पहले चेक कर लें कि बैटरी से कोई झटका तो नहीं लगा है। इसके साथ ही दो और बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। पहली बात यह है कि बैटरी से कोई एसिड लीक नहीं होता है और दूसरी बात यह है कि बैटरी की बॉडी पर कोई दरार नहीं पड़ती है।
खास बात
अगर ऐसा है तो यह बैटरी को चार्ज करने की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। वहीं, एक बार बैटरी ठीक से चेक हो जाने के बाद ही बैटरी को चार्ज करने की कोशिश करें। अब दूसरी कार को अपनी कार के सामने पार्क करें। इस तरह आपकी कार का अगला भाग और दूसरी कार का अगला भाग एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।
अगल-बगल पार्क करें कार
फिर इसके बाद एक बार जब बैटरी की जांच हो जाती है और दोनों कारों को अगल-बगल पार्क कर दिया जाता है, तो बैटरी को चार्ज करना आसान हो जाता है। बैटरी पर सकारात्मक और नकारात्मक टर्मिनलों की पहचान करने के बाद, लाल केबल को सकारात्मक टर्मिनल से और काली केबल को दोनों कारों के नकारात्मक टर्मिनल से जोड़ दें।

