भारत पाकिस्तान का बॉर्डरFeatured Article Knowledge News Security Trending हिन्दी लेख 

भारत पाकिस्तान का बॉर्डर कितना बड़ा है, ये जान कर उड़ जायेंगे होश

ये तो सब जानते है कि भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश है। यही वजह है कि इन दोनों की सीमाएं भी आपस में मिलती है। हालांकि आज कल भारत पाकिस्तान का बॉर्डर युद्ध का मैदान बन चुका है, लेकिन आज हम आपको बॉर्डर के बारे में कुछ खास जानकारी देना चाहते है। गौरतलब है कि आज के समय में जहाँ से हिंदुस्तान की रेखा खत्म होती है, वही से पाकिस्तान का बॉर्डर शुरू होता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो किसी आखिरी रेखा को ही उस स्थान का बॉर्डर कहा जाता है।

भारत पाकिस्तान का बॉर्डर

भारत पाकिस्तान का बॉर्डर..

http://भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़ चुका है तनाव, युद्ध करने के लिए भारतीय सेना हुई तैयार

बहरहाल भारत के बॉर्डर पर भारतीय सैनिक काफी बड़ी मात्रा में तैनात रहते है, ताकि कोई भी घुसपैठिया या आंतकवादी भारत के अंदर न घुस सके। वैसे आज हम आपको बताएंगे कि भारत और पाकिस्तान का बॉर्डर कितना लम्बा है और यह कितने किलोमीटर तक फैला हुआ है। बता दे कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच का बॉर्डर करीब 3323 किलोमीटर तक फैला हुआ है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इतने बड़े बॉर्डर को हमारी भारतीय सेना पूरी तरह से कवर करके रखती है।

यानि हर समय यहाँ मौजूद रहती है। अब यूँ तो कई बॉर्डर ऐसे है जहाँ आज भी जगह खुली हुई होती है। जहाँ नदी, नाले या रेगिस्तान मौजूद होते है। वैसे भी इतने बड़े बॉर्डर की सुरक्षा करना वास्तव में काफी मुश्किल काम है। शायद इसलिए ये कहा जाता है कि आम नागरिक तभी चैन से सो पाता है, जब देश का वीर सैनिक सरहद पर चौबीस घंटे तैनात रहता है।

ऐसे में भारत देश के वीर जवानो को एक सलामी देना तो जरूर बनता है और ये कहना भी गलत नहीं होगा कि हमारे देश के जवान हमारे देश की शान है।

भारत देश और भारतीय सेना से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
भारत पाकिस्तान का बॉर्डर कितना बड़ा है, ये जान कर उड़ जायेंगे होश   India Alive
Article Name
भारत पाकिस्तान का बॉर्डर कितना बड़ा है, ये जान कर उड़ जायेंगे होश India Alive
Description
हालांकि आज कल भारत पाकिस्तान का बॉर्डर युद्ध का मैदान बन चुका है, लेकिन आज हम आपको बॉर्डर के बारे में कुछ खास जानकारी देना चाहते है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment