सलमान खान का वारBollywood Entertainment Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

सलमान खान का वार, मशहूर पाकिस्तानी गायक को किया फिल्म से बाहर

गौरतलब है कि जो जवान पुलवामा हमले में शहीद हुए है, उनके परिवार वालो की मदद करने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां आगे आई है। जिनमे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही भारत के अन्य कई लोग भी शहीदों के परिवार वालो का समर्थन कर रहे है। बता दे कि इन सब के इलावा बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान का वार भी अब पाकिस्तान को सहना पड़ेगा। जी हां पाकिस्तान से बदला लेने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी कई बड़े कदम उठाएं है।

सलमान खान का वार

सलमान खान का वार..

http://जानिए क्यों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिली धमकी ?

दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर फ़तेह अली खान और आतिफ असलम के गानों को भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपने यू ट्यूब से हटा दिया है। यहाँ तक कि सलमान खान की आने वाली फिल्म नोटबुक जो उन्तीस मार्च को रिलीज़ होने वाली है, उसमे भी एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाना गाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म में मशहूर गायक आतिफ असलम ने भी एक गाना गाया था।

मगर पुलवामा हमले के बाद सलमान खान ने अपनी फिल्म से वो गाना हटवा दिया। जी हां इस बार सलमान खान का वार यक़ीनन पाकिस्तानी कलाकारों की कमर तोड़ने वाला है। इसके साथ ही आपको बता दे कि अब वह गाना सलमान खान के बचपन के दोस्त का बेटा गाने वाला है और इसी गाने के साथ सलमान खान उसे बॉलीवुड में सिंगर के रूप में लांच करने वाले है।

बहरहाल सलमान खान के इस फैसले के बाद हमें यकीन है कि आतिफ असलम को काफी बड़ा झटका लगा होगा, लेकिन ऐसा करना भी जरूरी था। वैसे भी सलमान खान द्वारा उठाएं गए इस कदम के बाद बॉलीवुड में वास्तव में एक नयी मिसाल कायम होगी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
सलमान खान का वार, मशहूर पाकिस्तानी गायक को किया फिल्म से बाहर   India Alive
Article Name
सलमान खान का वार, मशहूर पाकिस्तानी गायक को किया फिल्म से बाहर India Alive
Description
बता दे कि इन सब के इलावा बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान का वार भी अब पाकिस्तान को सहना पड़ेगा। जी हां पाकिस्तान से बदला लेने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी कई बड़े कदम उठाएं है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment