ब्रोकोली खाने के फायदे जान दंग रह जायेंगे आप
इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल लोगो को हरी सब्जियां खाने की बजाय जंक फ़ूड खाना ज्यादा अच्छा लगता है. मगर आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे है, जिसे खाने के बहुत सारे फायदे है. जी हां उस सब्जी का नाम ब्रोकोली है. गौरतलब है कि ब्रोकोली खाने के फायदे जान कर आप भी दंग रह जायेंगे. दरअसल ब्रोकोली वास्तव में एक प्रकार का हरा पौधा है. जिसका बड़ा सा फूल सब्जी के रूप में भी खाया जाता है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुछ लोग ब्रोकोली को उबाल कर या कच्चा भी खाते है. इसके इलावा इसमें विटामिन सी के साथ साथ कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन और फाइबर आदि सब पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ब्रोकोली खाने के फायदे बहुत ज्यादा है.

ब्रोकोली खाने से दूर होते है स्वास्थ्य संबंधी रोग..
१. दिल से जुडी बीमारियों को दूर करती है.. गौरतलब है कि ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है. बता दे कि यह हमारे दिल की धमनियों को सही रखता है. जिससे दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना काफी कम होती है. इसके साथ ही यह दिल से संबंधित बीमारियों को भी हमसे दूर ही रखता है. यहाँ तक कि इसमें जो पोटेशियम मौजूद होता है वो हमारे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने भी नहीं देता.
२. कैंसर से बचाव.. आपको जान कर हैरानी होगी कि ब्रोकोली खाने से कैंसर की बीमारी होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है. जी हां इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमें कैंसर जैसी बीमारी से भी सुरक्षित रखते है. दरअसल ब्रोकोली में फिटा केमिकल अधिक मात्रा में पाएं जाते है. जो हमारे शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते है. इसलिए अगर हो सके तो आज से ही ब्रोकोली खाना शुरू कर दे.
३. अवसाद के खतरे से बचाने में सहायक.. गौरतलब है कि फोलेट की मात्रा कम लेने के कारण कई बार तनाव ज्यादा बढ़ जाता है. बता दे कि ब्रोकोली में फोलेट की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है. जिससे व्यक्ति का मूड हमेशा अच्छा रहता है और उसका तनाव भी कम होता है. बता दे कि यह हमारे स्वास्थ्य और हमारी मानसिकता दोनों के लिए काफी फायदेमंद है.
बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है ब्रोकोली खाने के फायदे जान कर आप आज से ही इसे खाना शुरू कर देंगे.
स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

