मलाइका को सजाBollywood Entertainment Featured Article Trending हिन्दी लेख 

अर्जुन कपूर से प्यार करने के जुर्म में सलमान ने मलाइका को सजा दी

ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान के भाई अरबाज खान का रिश्ता अब मलाइका के साथ खत्म हो चुका है. ऐसे में अब मलाइका और अरबाज दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके है. मगर ऐसा लगता है कि सलमान को मलाइका का अपने जीवन में आगे बढ़ना पसंद नहीं आया. जी हां तभी तो सलमान ने मलाइका को सजा दे डाली. अब ये तो सब को मालूम ही है कि आज कल मलाइका और अर्जुन कपूर के प्यार की चर्चा पूरे बॉलीवुड में हो रही है. अब जाहिर सी बात है कि जब इन दोनों के प्यार की खबरे पूरे बॉलीवुड में उड़ रही है, तो इस खबर की सूचना सलमान खान और उनके परिवार को तो मिलनी ही थी.

सलमान ने अपनी एक्स भाभी मलाइका को दी इतनी बड़ी सजा..

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के अफेयर की खबरों से सलमान खान बेहद नाराज है. यही वजह है कि अर्जुन कपूर से प्यार करने के जुर्म में सलमान ने मलाइका को सजा दी है. दरअसल सलमान खान ने मलाइका को दबंग ३ फिल्म से बाहर कर दिया है. बता दे कि जब से मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुल कर इकरार किया है, तब से सलमान खान का मूड काफी खराब है. इसका मतलब ये है कि अब न तो मलाइका दबंग 3 में कोई आइटम सांग करेंगी और न ही अरबाज खान के साथ मिल कर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर पाएंगी. गौरतलब है कि मलाइका इस फिल्म की हर सीरीज में अपने पति अरबाज खान की को प्रोड्यूसर थी.

मगर अब सलमान खान की नाराजगी के कारण मलाइका को इस फिल्म से दूर कर दिया गया है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार मलयाक फिल्म में एक कैमियो करने वाली थी. मगर अब सलमान खान के तेवर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि मलाइका का इस फिल्म से पत्ता कट चुका है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मलाइका को अर्जुन कपूर से प्यार करने की वास्तव में काफी बड़ी सजा मिली है. शायद मलाइका भी इस सजा को कभी भूल नहीं पाएंगी. हालांकि यहाँ सोचने वाली बात ये है कि जब अरबाज खान खुद से बीस साल छोटी लड़की से प्यार कर सकते है और उससे शादी कर सकते है, तो मलाइका अपने जीवन में नया प्यार क्यों नहीं ढूंढ सकती.

अब यूँ तो प्यार करने के जुर्म में सलमान ने मलाइका को सजा दे दी है, लेकिन इस सजा को लेकर अरबाज खान का क्या रिएक्शन होगा ये कहना अभी मुश्किल है.

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment