Breaking News International Affairs News politics 

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का संबोधन

प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रा दिवस तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। नरेंद्र मोदी ने देश के अनेक हिस्सों में आई बाढ़ से प्रभावित व पीड़ित जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए देश के शांति और सुरक्षा की कामना की। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों को पूरा करता हुआ बताया।

जरूर पढ़ें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे से बढ़ी सियासी गर्मी

देश के हित में हमारा काम – प्रधानमंत्री लाल किले से

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी नई सरकार आए हुए 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं। हम पूरी आशा और लगन के साथ देशवासियों के हित के लिए कार्यों को करने में मग्न है। नरेन्द्र मोदी ने कहा  कि जो कार्य 70सालों में नहीं हुआ। उसे हमारी सरकार ने 10 हफ्ते के भीतर कर दिखाया। इसे 10 हफ्ते के भीतर कर पाना तभी संभव हो पाया क्योंकि पिछले 5 सालों में हमारा जोर देश की नींव को मजबूत करने में था। आर्टिकल 370 और 35a का हटना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

हमने मुस्लिम महिलाओं के अधिकार के लिए ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाने से लेकर आतंकवादियों के खिलाफ बनाए गए कानून में आमूलचूल परिवर्तन करके उसको नई ताकत देने का प्रयास किया है।

हमने अपनी किसान भाइयों बहनों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत ₹90 करोड़ हजार उनके खाते तक पहुंचाने का कार्य आगे बढ़ाया है। मोदी ने कहा कि 60 साल से अधिक वृद्ध जनों के लिए पेंशन की योजना लागू कर दी गई है। भविष्य में जल संकट के खतरे को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है।देश में बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ कठोर कानून बनाने का आश्वासन दिया।

Related posts

Leave a Comment