नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने बंधवाई राखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर बनवाई राखी। जैसा कि आज पूरा देश आज़ादी और राखी का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मना रहा है। राजनीति के गलियारों में भी बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के द्वारा दोनों ही पर्व को पूरे जश्न के साथ मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। 92 मिनट के राष्ट्र संबोधन के बाद स्कूली बच्चों से राखी बंधवा कर रक्षाबंधन के पर्व के महत्व को पूरे देश तक पहुंचाया। वहीं अपनी मुंह बोली बहन कमर मोहसिन शेख से भी राखी बनवाई।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बच्चों और महिलाओं से राखी बंधवाई। लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने सुरक्षा में तैनात जवानों को राखी बांधकर राखी का जश्न मनाया। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को रक्षा सूत्र बांधा।
जरूर पढ़ेंलाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का संबोधन
वहीं जालंधर में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बच्चों से राखी बंधवाई। रक्षाबंधन के इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं से राखी बंधवा कर राखी का त्यौहार मनाया। प्रियंका गांधी ने रक्षाबंधन पर टि्वटर हैंडल में राजीव गांधी संग बचपन की तस्वीरें शेयर की।
राजनीतिक गलियारों के साथ ही बॉर्डर पर भी दिखा राखी का जश्न
राजनीतिक गलियारों के साथ ही बॉर्डर पर भी रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाबलों ने आजादी का जश्न तो मनाया ही साथ ही साथ राखी के त्यौहार का जश्न भी धूमधाम से मनाया।स्कलों में जवानों को राखी बांधने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। अटारी बॉर्डर से सुरक्षाबलों को राखी बांधी गई। जिसके अनोखी तस्वीरें सामने आई। बॉर्डर पर तैनात वीर जवानों ने बहनों और पूरे देश को हमेशा की तरह आगे भी उनकी सुरक्षा करने का वादा किया।

