कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे से बढ़ी सियासी गर्मी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के उम्भा गांव का दौरा किया।उनके इस दौरे से देेश के सियासत गर््मी का पारा बढ़ता नज़र आ रहा है। उम्भा गांव में हुए नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी उसी समय सोनभद्र का दौरा करना चाहती थी। परंतु प्रशासन की ओर से उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं थी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांव वालों से वादा किया था कि वह गांव वालों से मिलने जरूर आएंगी।इस बार प्रियंका सभी गांव वालों से मिली।वहीं प्रियंका नरसंहार में मृतक छोटेलाल के घरवालों से मिली तथा उनके घर जाकर नाश्ता भी किया।

कांग्रेस महासचिव – 370 का हटना असंवैधानिक है
प्रियंका गांधी ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार की खूब खिंचाई की। बीजेपी सरकार सिर्फ और सिर्फ लोगों को प्रताड़ित करती है।
वहीं बीजेपी ने प्रियंका के हमले का जवाब देते हुए कहा कि इन सब की जड़ केवल और केवल कांग्रेस पार्टी है। इसलिए प्रियंका को पीछे मुड़कर उनकी जड़ों को देखना चाहिए।पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि 370 को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए नहीं हटाया गया है। वहीं कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है।
अब देखना यह है कि लगातार हार के बाद प्रियंका का यह दौरा कांग्रेस पार्टी के लिए कितना कारगर सिद्ध होता है। इस दौरे से उन्होंने जनता को यह दिखाने की कोशिश की है कि वह जनता के दुख में उनके साथ हैं। परंतु क्या जनता अपनत्व के बल पर वोट देगी। क्योंकि जनता ने लोकसभा चुनावों के नतीजों से यह सिद्ध कर दिया है कि वह उस राजनीतिक पार्टी के साथ है जिसका काम देश और देश की जनता के हित में होगा।
जरूर पढ़े-कांग्रेस को मिली इटलियन माता जी का सहारा

