प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुरुआत, रंग बिरंगी तितलियों के साथ
प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर केवडिया के एक तितली गार्डन में तितलियों से भरे बास्केट से रंग बिरंगी तितलियां उड़ाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मनाने के लिए सरदार सरोवर बांध स्थल का निरीक्षण करने से लेकर, नर्मदा जिले के एक कैक्टस गार्डन का दौरा किया। वह सोमवार को ही मध्य रात्रि में गुजरात पहुंच गए। उनके आगमन को लेकर सरदार सरोवर बांध को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया है।इस अवसर पर पीएम ने नर्मदा नदी पर पूजा – अर्चन भी किया।
उन्होंने केवडिया के जंगल सफारी टूरिस्ट पार्क जीप पर एक सफारी का आनंद उठाया। उन्होंने वहां के पशु – पक्षियों की सुंदरता को देखकर, उनका आनंद उठाया। पीएम ने गुजरात में के केवडिया में अपना संबोधन दिया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत नर्मदे सर्वदे से की। यह उन्होंने नमामि देवी नर्मदा समारोह के माध्यम से की।पीएम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करते हुए भी विकास हो सकता है।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा उपमुख्यमंत्री भी इस मौके पर मौजूद रहे।
जरूर देखें –पीएम मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर कही यह बात
इसके बाद पीएम अपनी मां आनंदीबेन पटेल से उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुछ यादगार पल अपनी मां के साथ दिया उनकी मां ने भी उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने अपनी मां से भोजन भी ग्रहण किया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाइयों का सिलसिला जारी
देश भर में बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और लंबे जीवन की कामना की। केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं जैसे अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें बधाई दी।

