पशु रोग उन्मूलनNews 

पशु रोग उन्मूलन प्रधानमंत्री ने मथुरा में किया लांच

प्रधानमंत्री ने कल मथुरा में पशु रोग उन्मूलन लांच किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति से जुड़ी हर चीज का संवर्धन आवश्यक है क्योंकि वह आर्थिक रूप में बहुत करीब से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार पशुधन को लेकर बेहद गंभीर है। श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में प्रधानमंत्री ने गौ सेवा कर पुण्य कमाया।

पशुओं की बढ़ती उपयोगिता के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने उनके आरोग्य पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने पशु रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू को समझने की कोशिश की। उन्होंने ऑपरेशन से लेकर सोनोग्राफी तक कि हर तकनीक को समझा। उन्होंने पशुओं की उन्नत नस्ल तैयार करने और देशी नस्ल जैसे साहीवाल गाय सहित कई और नस्लों को प्रोत्साहन दिया।

यह भी पढ़ें-बाल-बाल बचे सनी पाजी : गुरदासपुर में हुआ हुआ सड़क हादसा

पशु संवर्धन के लिए कृत्रिम गर्भाधान और पशु रोग नियंत्रण के लिए खुर पका सहित और कई तरह के टीकाकरण के विषय में जानकारी ली।प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 100 दिन के भीतर 13000 करोड़ रुपये के पशुधन रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लॉन्च किया।उन्होंने कहा कि 51 करोड़ गाय, भैंस, सूअर, बकरी, भेंड़ को साल में दो बार टीका लगाए जाएंगे।

जरूर पढ़ें- दून में डेंगू का बढ़ता कहर, एक और मौत डेंगू से

उन्होंने मथुरा की वेटरनरी यूनिवर्सिटी में पहुंचकर पशु आरोग्य मेले की शुरुआत की। उन्होंने यहां सफाई करने में लगीं महिलाओं से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मौके पर देशभर के लिए 40 मोबाइल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पशु उन्मूलन कार्यक्रम में मुर्रा नस्ल के भैंसे को  सर्वश्रेस्ठ भैंसे का इनाम मिला भैंसे के सुंदर हष्ट पुष्ट होने के चलते यह इनाम उसे मिला।

इस मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डेयरी  एवं मत्स्य पालन गिरिराज सिंह, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह  शेखावत, उत्तर प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, राज्य मंत्री, उप्र जय प्रकाश निषाद, सांसद हेमा मालिनी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

 

Related posts

Leave a Comment