Breaking News Crime News 

कमलेश तिवारी की हत्या में क्या शामिल है आई एस आई ?

लखनऊ के खुर्शीदबाग क्षेत्र निवासी हिंदू महासभा के नेता रहे और वतर्मान में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे उनसे परिचित थे। और इसी बात का फायदा उठा कर भगवा कपड़े पहने कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे थे। अयोध्या मामले को हिंदू महासभा की तरफ से देख रहे थे। हत्यारों के द्वारा उनके चेहरे पर भी गोली मारी गई है। हत्या के इतने निशान…

Read More
Breaking News Business Economy International Affairs 

इंडो-यूएस ट्रेड समझौता

पूर्व रक्षा मंत्री व वर्तमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत – अमेरिका( इंडो-यूएस ट्रेड) में चल रही व्यापार वार्ता जल्द समझौते का रूप ले लेगी। उन्होंने कहा कि वार्ता सकारात्मकता की ऊंचाई पर है अतःभारत-अमेरिका( इंडो-यूएस ट्रेड) व्यापार वार्ता जल्द ही समझौते में तब्दील हो जाएगी। अमेरिका चाहता है कि उसके स्टूडेंट्स और घुटने के प्रत्यारोपण संबंधी मेडिकल उपकरणों,आईसीटी उत्पाद और डेयरी के लिए भारत प्राइस कैप हटाकर बाजार उपलब्ध कराएं। जरूर देखें –अमेरिका में सिख पुलिस अफसर को दी गई 21 बंदूकों की सलामी…

Read More
Breaking News News 

अयोध्या मामले में 40 दिन की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित

अयोध्या मामले में 40 दिन की सुनवाई के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कई सालों से बहस का मुद्दा बने रहे राम मंदिर पर फैसला आने में ज्यादा समय शेष नहीं है। लोगों की आस्था से जुड़े रहने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चुनावी माहौल का यह एक गरम मुद्दा था। उच्चतम न्यायालय अपनी तमाम कोशिशों के बाद अयोध्या मामले में  इस नतीजे तक पहुंचने में सफल हो पाए। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जस्टिस रंजन गोगोई के रिटायरमेंट के पहले राम जन्मभूमि…

Read More
महाराष्ट्र में आज Breaking News News politics 

महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी की रैली

महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह सहित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कई रैलियों में भाग लेंगे। विदित है कि महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसके तहत प्रत्येक पार्टी का यह प्रयास होगा कि वह पुरजोर कोशिश कर वहां  के चुनाव में जीत हासिल करें। इसी कोशिश पर काम करने के लिए पीएम मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से हुंकार भरेंगे। पीएम मोदी आज राज्य की कई जनसभाओं को संबोधित…

Read More
Breaking News International Affairs News 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल आएंगे भारत दौरे पर

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल पर 2 दिन के भारत दौरे पर आएंगे। कल तमिलनाडु के मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होगी। इस भेंट वार्ता के लिए तमिलनाडु का मामल्लापुरम पूरी तरह से तैयार है। इस भेंटवार्ता में रक्षा – सुरक्षा और आपसी संबंधों पर बात होगी। साथ ही आज भारत से निर्यात बढ़ाने के लिए चीनी कंपनियों के साथ 120 समझौते पर हस्ताक्षर हुए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शी जिनपिंग की…

Read More
Breaking News Lifestyle News 

दशहरा समारोह की विशेष पूजा में पीएम हुए शामिल

दिल्ली में द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में पीएम मोदी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, राजेश गहलोत सहित दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल हुए।  दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री ने बताई उत्सव की महत्वता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व की अनेक अनेक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों की खान है। वर्ष भर के 365 दिन में देश के किसी न किसी कोने में कोई न कोई त्योहार अवश्य…

Read More
Breaking News News 

आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत – लिंचिंग की घटनाएं भारत के यहां की नहीं है

आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ने आज विजयादशमी के मौके पर नागपुर में शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर स्वयं सेवकों के पथ संचरण के बाद संघ के बैंड ने प्रस्तुति दी। आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयदशमी को स्थापना दिवस के रूप में भी मनाता है। इस वार्षिक समारोह में एचसीएल के संस्थापक शिव नादर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आपको बता दें कि 27 सितंबर सन् 1925…

Read More
Breaking News International Affairs News 

भारत और बांग्लादेश के बीच सात करार

भारत और बांग्लादेश के रिश्ते नए मुकाम पर पहुंच रहे हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार से 4 दिन के लिए भारत दौरे पर हैं। शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और इस मौके पर दोनों के बीच कई अहम मसलों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात में भारत और बांग्लादेश के स्कोर को नई ऊंचाई देने वाले सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें बांग्लादेश से एलपीजी आयात समझौता भी शामिल है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में गैस का भंडार है। अभी एलपीजी…

Read More
विदेश मंत्री एस जयशंकर Breaking News International Affairs News 

देश की संप्रभुता से नहीं होगा कोई समझौता: विदेश मंत्री एस जयशंकर

दिल्ली में चल रहे वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जम्मू कश्मीर सहित भारत की विदेश नीति को लेकर खुलकर बात की। अनुच्छेद 370 के हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान मे अस्थाई प्रावधान के रूप में था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कश्मीर पूरी तरह से द्विपक्षीय मसला है। इसलिए इस पर किसी तीसरे की मध्यस्थता का सवाल ही नहीं बनता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के बेल्ट एन रोड प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि पीओके से निकलने वाले इस प्रोजेक्ट…

Read More
एससी/एसटी एक्ट Breaking News News politics 

एससी/एसटी एक्ट में हुआ संशोधन

सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट में अपने ही फैसले को संशोधित कर दिया। पहले एससी/एसटी एक्ट में एफ आई आर के पहले जांच का प्रावधान था। लेकिन अब संशोधित फैसले के बाद गिरफ्तारी से पहले जांच की प्रक्रिया आवश्यक नहीं है। आदाब गिरफ्तारी की प्रक्रिया सीधे लागू होगी। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला केंद्र सरकार की पुनर्याचिका पर किया है। अब इस एक्ट के तहत एससी एसटी कर्मचारी और सामान्य नागरिक को गिरफ्तार करने से पहले अनुमति या फिर जांच की आवश्यकता नहीं होगी। परंतु इसके पहले शिकायत दर्ज करने के…

Read More