दशहरा समारोह की विशेष पूजा में पीएम हुए शामिल
दिल्ली में द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में पीएम मोदी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, राजेश गहलोत सहित दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल हुए।
दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री ने बताई उत्सव की महत्वता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व की अनेक अनेक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों की खान है। वर्ष भर के 365 दिन में देश के किसी न किसी कोने में कोई न कोई त्योहार अवश्य होता है। हजारों साल की सांस्कृतिक परंपरा के कारण अनेक वेद पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ यह जीवन, इतिहास की धरोहर को मजबूत करने वाली यह विरासत इन सब के चलते हमारे देश ने भी उत्सवों को शिक्षा सहित सामुदायिक विकास की ओर निरंतर कार्य किया है। दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्सव हमें जोड़ते भी हैं, उत्सव हमें मोड़ते भी हैं। उत्सव हममें उमंग सहित उत्साह भी भरते हैं। साथ ही उत्सव नए-नए सपनों का सामर्थ्य भी देते हैं। इसलिए भारत के सामाजिक जीवन का प्राण तत्व उत्सव है।
भारतीय समाज में उत्सव का प्राण तत्व होने के कारण भारतीय संस्कृति को कभी क्लब कल्चर में जाना नहीं पड़ा।उत्सवों से मिला साहस प्रतिभा को निखारने का उसको एक सामाजिक गरिमा देने का कार्य करते हैं।बता दें कि दशहरा मनाते वक्त जलेबी खाने का रिवाज़ है। लोग इस दिन जलेबी खाते हैं और उसे घर भी लेकर जाते हैं। इसकी वजह यह है कि भगवान राम को शश्कुली नाम की मिठाई काफी पसंद थी, जिसे अब जलेबी कहा जाता है। ऐसे में रावण दहन के बाद लोग जलेबी खाकर खुशी मनाते हैं। उधर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दशहरे पर अलग रिवाज है। यहां दशहरे का उत्सव 75 दिन तक मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- विजयादशमी विशेष-क्या है रावण के बारे में फैलाये जा रहे आधुनिक झूठों का सच, पढ़ें यह लेख
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दशहरा मनाए जाने का इतिहास 100 साल से भी अधिक पुराना है।

