Breaking News Crime News 

कमलेश तिवारी की हत्या में क्या शामिल है आई एस आई ?

लखनऊ के खुर्शीदबाग क्षेत्र निवासी हिंदू महासभा के नेता रहे और वतर्मान में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे उनसे परिचित थे। और इसी बात का फायदा उठा कर भगवा कपड़े पहने कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे थे। अयोध्या मामले को हिंदू महासभा की तरफ से देख रहे थे। हत्यारों के द्वारा उनके चेहरे पर भी गोली मारी गई है। हत्या के इतने निशान साफ तौर पर यह जाहिर करते हैं कि हत्यारे किसी भी हालत पर उनकी जान को बचने नहीं देना चाहते थे। आपको बता दें कि वायरल हुए एक वीडियो में बिजनौर के दो मौलानाओं ने साफ तौर पर इनकी हत्या की खुलेआम धमकी दी थी। साथ ही उन्होंने इनकी हत्या करने वाले को इनाम देने का भी वादा किया था। इसीलिए कमलेश तिवारी की पत्नी ने बिजनौर के दो मौलानाओं के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जरूर देखें हिन्दू-मुस्लिम के एहसासात को मत छेड़िए

भगवा कुर्ता पहने दो बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और पिस्टल छिपाकर कमलेश के आवास में सुबह करीब 11:45 पर घुसे थे। दोनों करीब 36 मिनट तक कमलेश के घर में रहे इस आधार पर पुलिस का कहना है कि हत्यारे कमलेश के संपर्क में थे जब यह वारदात हुई तब कमलेश के घर के ऊपर हिस्से में बने कमरे में वे अकेले थे। चर्चा यह भी है कि हत्यारे एक शादी के सिलसिले में कमलेश से बात करने आए थे। आपको बता दें कि कमलेश तिवारी वर्ष 2015 में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी इसके बाद कमलेश पर रासुका के तहत कार्यवाही हुई थी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के डीजीपी से बात की।

Related posts

Leave a Comment