आकाश अंबानी प्री वेडिंग पार्टी हो रही है स्विट्जरलैंड में
भारत देश के जाने-माने बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई भले ही पिछले साल हुई हो लेकिन, इस साल वह जरूर शादी के बंधन में अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ बंधने वाले हैं।
जैसा कि आजकल ट्रेंड चल रहा है कि किसी भी ऑकेजन से पहले एक प्री ऑकेजन पार्टी जरूर दी जाती है। वैसे ही अब बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी अपनी शादी से पहले प्री वेडिंग पार्टी आयोजित कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह प्री वेडिंग पार्टी स्विट्जरलैंड में आयोजित की जा रही है। रिपोर्ट से यह खबर मिली है कि आकाश अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज शहर से होने वाली है।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय रिपोर्ट : दिसंबर 2017 से 18 तक पैदा हुई 2 करोड़ नौकरियां
आपको बता दे कि, सेंट मॉरिट्ज एक बहुत ही बेहतरीन शहर है स्विट्जरलैंड का और यहां दो बार विंटर ओलंपिक का भी आयोजन हो चुका है। स्विट्जरलैंड के जाने-माने फाइव स्टार होटल बैडरट पैलेस में यह प्री वेडिंग पार्टी आयोजित की जा रही है।
ऐसा माना जा रहा है यह प्री वेडिंग पार्टी रविवार या सोमवार दोनों में से किसी एक दिन हो सकती है और इस वेडिंग पार्टी में तकरीबन 500 मेहमानों को बुलाया जाएगा जिनमें, बड़े-बड़े दिग्गज बॉलीवुड कलाकार, पॉलिटिशियंस, खेल जगत के खिलाड़ी, हॉलीवुड के कलाकार और अंबानी के रिश्तेदार शामिल रहेंगे।
आपको बता दे कि पिछले साल 30 जून को बिजनेसमैन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई मुंबई में ही आयोजित की गई थी और इसमें बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकार ने शिरकत की थी और इस पार्टी की शोभा बढ़ाई थी।
बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत को जमकर किया जा रहा है ट्रोल

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



