नए साल में हवाई इंधन हुआ सस्ताBreaking News Economy Featured Article News 

ख़ुशखबरी नए साल में हवाई इंधन हुआ सस्ता, दामों में हुआ गजब का परिवर्तन

नए साल की शुरुआत से ही हवाई ईंधन के दामों में तेल कंपनियों के द्वारा 14 फ़ीसदी की कटौती कर दी गई है । जिससे हवाई इंधन हुआ सस्ता, अब हवाई ईंधन के दाम पहले से कम हो जाएंगे । गौरतलब है कि यह कटौती अब तक की सबसे अधिक कटौतीओं में से की गई है ।

नए साल में हवाई इंधन हुआ सस्ता, दामों में हुआ गजब का परिवर्तन

तेल कंपनियों के द्वारा हवाई ईंधन के दामों में कटौती करने के संबंध में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई थी ।  इस अधिसूचना के मुताबिक विमान ईंधन के दाम ₹9900 प्रति किलो लीटर अर्थात 14.7% गिरकर 58060.97 रुपए प्रति किलोलीटर पर आ गया है ।

हवाई इंधन हुआ सस्ता इस मामले में की गई कटौती अब तक की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है । इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ए टी एफ कीमतों के  गिरावट की वजह से ही या कमी की गई है । इसके बाद एटीएस पेट्रोल और डीजल  से भी सस्ता हो गया है ।

इन दोनों के मामले में दाम कम होने से दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जिसके वजह से इसकी तुलना में एटीएफ 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 58.06 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में ही डीजल 62.66 रुपये में है। इस तरह से एटीएफ, पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता हो गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि यह लगातार दूसरा महीना है जब दामों में कटौती गयी है। गौरतलब है कि हवाई इंधन हुआ सस्ता होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। इससे पहले एक दिसंबर को एटीएफ के दाम में 8,327.83 रुपये प्रति किलो लीटर यानी 10.9 प्रतिशत की कमी की गयी थी ।

हवाई इंधन हुआ सस्ता, लगातार इंधन के दामों में कटौती होने की वजह से जनता पर भी जनता की जेब पर भी खर्च का दबाव कम होता जा रहा है  ।  जोकि जनता की आर्थिक स्थिति को कहीं न कहीं लाभ पहुंचा रही है ।  इसके साथ ही यह प्रक्रिया आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में कहीं ना कहीं केंद्र सरकार को फायदा पहुंचा सकता है ।  जिससे कि देश की जनता का वोट भारतीय जनता पार्टी के पाले में गिर सकता है ।

 

 

भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
ख़ुशखबरी नए साल में हवाई इंधन हुआ सस्ता, दामों में हुआ गजब का परिवर्तन
Article Name
ख़ुशखबरी नए साल में हवाई इंधन हुआ सस्ता, दामों में हुआ गजब का परिवर्तन
Description
हवाई इंधन हुआ सस्ता, लगातार इंधन के दामों में कटौती होने की वजह से जनता पर भी जनता की जेब पर भी खर्च का दबाव कम होता जा रहा है 
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment